{"_id":"65788233f1dc310499062333","slug":"young-man-tied-to-a-pillar-and-beaten-in-rajgarh-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: चौराहे से घसीटते हुए लाए फिर खंभे से बांधकर युवक को पीटा, हनुमान मंदिर का प्रसाद देने पर हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: चौराहे से घसीटते हुए लाए फिर खंभे से बांधकर युवक को पीटा, हनुमान मंदिर का प्रसाद देने पर हुई कहासुनी
Tue, 12 Dec 2023 09:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 12 Dec 2023 09:24 PM IST
सार
जमीनी विवाद को लेकर दोनों परिवारों में चल रही थी रंजिश। दूसरे पक्ष के युवक को मंदिर का प्रसाद देने के बाद बढ़ गया मामला।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लसूडली गांव में रंजिश पर चले आ रहे गांव के दो परिवारों के बीच विवाद ने 11 दिसंबर को फिर से एक नया रूप ले लिया। यहां एक युवक को पहले गांव के चौराहे से घसीटते हुए घर लाकर बंधक बनाया गया और पिलर से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई। घायल युवक को खिलचीपुर अस्पताल से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
एफआईआर में दर्ज जानकारी के मुताबिक फरियादी कमल के परिवार और गांव के ही रामचरण और उसके परिवार के बीच जमीनी मामले को लेकर विवाद चला आ रहा था। 11 दिसंबर को गांव के हनुमान मंदिर पर फरियादी कमल के भाई गिरिराज ने मंदिर का प्रसाद रामचरण के परिवार के मोहनलाल को दे दिया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। फिर मामला वही शांत भी हो गया।
विज्ञापन
उसके बाद 11 दिसंबर की रात 8 बजे के लगभग फरियादी कमल का भाई गिरिराज गांव के बाजार में पीपल के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। उसे सुबह मंदिर में हुई कहासुनी को लेकर गांव के रामचरण, राधेश्याम, महेश और शैतान बाई आए और गिरिराज को घसीटते हुए अपने घर के सामने ले गए और बांधकर मारपीट की। फरियादी कमल ने अपने भाई को बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस के पहुंचते ही वे मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 342, 294, 323, 324, 506 और 34 IPC के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं, थाना प्रभारी प्रभात गौड़ ने बताया कि फरियादी के भाई गिरिराज के साथ चार लोगों ने मारपीट की है, जिनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
