फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Women take out Kalash Yatra in Rajgarh name will be included in Guinness Book of World Records

Rajgarh: 50 हजार से अधिक मातृशक्तियों ने निकाली कलश यात्रा, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम होगा शामिल

Sat, 19 Aug 2023 07:53 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 07:53 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में 50 हजार से अधिक मातृशक्तियों ने ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली। पांच लाख से अधिक रुद्राक्ष से बने 31 फीट ऊंचे शिवलिंग का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल होगा।

विज्ञापन
Women take out Kalash Yatra in Rajgarh name will be included in Guinness Book of World Records
महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ में शुक्रवार को राजगढ़ के पूर्व विधायक हरिचरण तिवारी के पुत्र पंडित आशीष हरिचरण तिवारी के नेतृत्व में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पूर्व एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन राजगढ़ शहर में किया गया। इसमें 50 हज़ार से अधिक की संख्या में मातृशक्तिया शामिल हुईं।

विज्ञापन


बता दें, भव्य कलश यात्रा में शामिल होने के लिए राजगढ़ आसपास के क्षेत्र की महिलाएं राजमहल व बड़ामहल प्रांगण में एकत्रित हुईं। जंहा से भव्य कलश यात्रा की शुरुआत की गई, जो कि मुख्य बाजार से होते हुए नए बस स्टैंड से खिलचीपुर नाके होते हुए स्टेडियम प्रांगण में पहुंची। जहां जलाभिषेक के बाद कलश यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन




वहीं, कलश यात्रा का मुख्य बाजार से लेकर स्टेडियम प्रांगण तक जगह-जगह लोगों ने स्वागत व सत्कार किया और पानी की भी व्यवस्था की गई। ऐसे में एक और नजारा यह भी देखने को मिला कि दरगाह वक्फ बोर्ड के राजगढ़ सदर शरीफ खान उर्फ गामा मामू व उनकी कमेटी के अन्य सदस्यों के द्वारा कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत व सम्मान किया गया, जिसका जिक्र आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित आशीष हरिचरण तिवारी ने मीडिया से चर्चा के दौरान भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सब अविश्वसनीय है कि इतनी बड़ी तादाद में कलश यात्रा राजगढ़ में निकली है। पूरा शहर जाम था, कहीं से भी निकलने के लिए जगह नहीं थी। मैं सभी मातृशक्तियों का हृदय से धन्यवाद देता हूं और सभी समाजजनों ने हमारा स्वागत व सम्मान किया, जिसमें मुस्लिम वर्ग के लोग भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शनिवार से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन होगा और कथास्थल पर भारत में पहली बार 31 फीट का शिवलिंग 5.50 लाख रुद्राक्ष से भारत में बना है, जिसे अवार्ड देने के लिए लंदन से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले भी शनिवार को आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed