{"_id":"654f129619b0234a70074290","slug":"two-women-died-in-road-accident-in-rajgarh-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, एक पुरुष घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, एक पुरुष घायल
Sat, 11 Nov 2023 01:23 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:23 PM IST
सार
Rajgarh Road Accident: राजगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसके पीछे बैठी दो महिलाएं नीचे गिर गई, जिनको पीछे से आ रहा एक अज्ञात पिकअप वाहन रौंदता हुआ चला गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे क्रमांक 52 पर एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसके पीछे बैठी दो महिलाएं नीचे गिर गई, जिनको पीछे से आ रहा एक अज्ञात पिकअप वाहन रौंदता हुआ चला गया। जिससे दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई वा स्कूटी चालक घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि, स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति दो महिलाओं को पीछे बैठाकर अपने गांव मनोहरपूरा की तरफ जा रहा था। उसी दौरान राजगढ़ से गुजरने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक 52 पर केके मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी दो महिलाएं नीचे गिर गई और पीछे की तरफ से आ रही पिकअप वाहन ने दोनों महिलाओं को रौंद दिया। उक्त घटनाक्रम के में मृत दोनों महिलाओं के मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है,जिसके पश्चात आगामी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
