{"_id":"66337e59b402530aeb05f488","slug":"rajgarh-news-panther-killed-two-cattle-and-a-monkey-in-nangal-gangaguru-village-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: नांगल गंगागुरू गांव में घुसा पैंथर, दो गोवंश और एक बंदर को बनाया अपना शिकार, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: नांगल गंगागुरू गांव में घुसा पैंथर, दो गोवंश और एक बंदर को बनाया अपना शिकार, लोगों में दहशत
Thu, 02 May 2024 08:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 May 2024 08:42 PM IST
सार
डोरोली ग्राम पंचायत के नांगल गंगागुरू गांव में पैंथर के शिकार से लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग पैंथर को पकड़ने के बजाय लोगों को सलाह देने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
पेड़ में चढ़ा पैंथर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रैणी उपखंड क्षेत्र की डोरोली ग्राम पंचायत के नांगल गंगागुरू गांव में मंगलवार को पैंथर के आ जाने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के रोहिन और बबलू शर्मा ने बताया कि गांव की गठवाड़ी वाली डुंगरी पर एक पेड़ पर बैठा पैंथर के इर्द-गिर्द कौआ मंडरा रहे थे। डुंगरी के नीचे बसे लोगों ने ये नजारा देखा।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि पैंथर अब तक एक बंदर और दो गोवंश का शिकार कर चुका है। लोगों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी।
लोगो ने बताया कि सूचना के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय प्रजापत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को अपने पशुओं पर निगरानी व खुले बाड़े में नहीं बांधने की सलाह दी, लेकिन पकड़ने के इंतजाम नहीं किए।
विज्ञापन
वन विभाग की सुस्त कार्यशैली पर लोगों में आक्रोश बना रहा। बुधवार का दिन भी लोगों के लिए खौफ भरा रहा। स्थानीय लोगों ने पैंथर को जल्द पकड़ कर सरिस्का अभ्यारण्य क्षेत्र में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन