फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh News Dead body of Indore youth found in trunk of car

Rajgarh News: इंदौर के युवक का कार की डिक्की में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 27 Nov 2023 07:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 07:48 PM IST
सार

Rajgarh News: इंदौर जिले के 27 वर्षीय युवक का राजगढ़ जिले में कार की डिक्की में शव मिला है। दो संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rajgarh News Dead body of Indore youth found in trunk of car
पचोर थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा और मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ में पचोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उदनखेड़ी टोल प्लाजा पर रविवार रात पुलिस को इंदौर के 27 वर्षीय कैब ड्राइवर का शव उसी की कार की डिक्की में मिला है। कार में से दो संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनके विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार को इंदौर से उज्जैन के लिए किराए से बुक की गई गाड़ी के ड्राइवर अंकित शर्मा पिता कांता प्रसाद शर्मा, खुद ही गाड़ी को बुक करके किराए पर चलाता था। रविवार रात आठ बजे के लगभग अंकित की कार को दो लोगों ने इंदौर से उज्जैन जाने के लिए बुक किया था। उज्जैन जाने का घर में बोलकर निकले अंकित का मोबाइल बंद आया तो परिजनों को शंका हुई और उन्होंने गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम के माध्यम से लोकेशन ट्रैस की तो गाड़ी उज्जैन से ब्यावरा रोड पर जाते हुए दिखाई दी, जिसके पश्चात परिजनों ने शंका के आधार पर ही डायल 100 पर संपर्क करते हुए मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पुलिस ने GPS लोकेशन के आधार पर कैब को राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उदनखेड़ी टोल प्लाजा के यहां रोका, जिसमें से दो संदिग्ध लोग अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी की डिक्की चेक की तो उसमें कैब ड्राइवर अंकित शर्मा का शव पाया गया, जिसे पुलिस ने पीएम के पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं, मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा-302 वा 201 IPC के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की है। पचोर थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसमें प्रकरण दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed