फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh News: Bharat Mata's statue became the center of attraction people started competing to take selfies

Rajgarh News : आकर्षण का केंद्र बनी भारत माता की प्रतिमा, लोगों में लगी सेल्फी लेने की होड़

Wed, 16 Aug 2023 02:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 02:11 PM IST
सार

Rajgarh News: पिछले वर्ष लगे 100 फीट ऊंचे तिरंगे के पास ही भारत माता की प्रतिमा लगाने का निर्णय किया गया और परिषद की स्वीकृति के बाद इस वर्ष 15 अगस्त को उसका लोकार्पण भी कर दिया गया।

विज्ञापन
Rajgarh News: Bharat Mata's statue became the center of attraction people started competing to take selfies
खिलचीपुर नाके के पास स्थापित की गई प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिला मुख्यालय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत नज़र आया। पिछले वर्ष 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा नगर जिले वासियों के आकर्षण का केंद्र बना, वहीं इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत माता की प्रतिमा ने सुर्खियां बटोरी। प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी और बड़ी संख्या में लोग यहां सेल्फी लेते नजर आये। खिलचीपुर नाके पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनाई गई भारत माता की प्रतिमा का अनावरण नवीन परिषद के द्वारा कराया गया है, जिसकी अध्यक्षता की बागडोर विनोद साहू संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने बताया कि राजगढ़ जिला मुख्यालय होने के बाद भी घूमने फिरने की जगह से महरूम था। ऐसे में पिछले वर्ष लगे 100 फीट ऊंचे तिरंगे के पास ही भारत माता की प्रतिमा लगाने का निर्णय किया गया और परिषद की स्वीकृति के बाद इस वर्ष 15 अगस्त को उसका लोकार्पण भी कर दिया गया। उसमें अंदर प्रवेश करने के लिए स्थान भी दिया गया है, ताकि लोग अपने परिवार के साथ यहां आए और भारत माता की प्रतिमा के साथ सेल्फी लें, ताकि उनके अंदर भी राष्ट्रप्रेम की भावना हमेशा जाग्रत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजगढ़ शहर में तीन से चार पॉइंट और भी ऐसे हैं, जिन्हें जल्द ही डेवलप कर वहां भी महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करवाई जाएगी, जिसमें से एक प्रतिमा राजगढ़ दरबार की रहेगी और एक से दो माह के अंतराल में एक साथ ही नगर की तमाम सड़कों का कार्य प्रारम्भ करवा दिया जाएगा, जो कि नगर की स्वच्छता और सुंदरता में चार चांद लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed