फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh Dispute between family of pregnant woman and the female doctor in Biaora Civil Hospital

Rajgarh: ब्यावरा अस्पताल में प्रसूता के परिजन और महिला डॉक्टर के बीच विवाद, तू-तू, मैं-मैं के बाद हुई हाथापाई

Fri, 08 Dec 2023 10:02 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Dec 2023 10:02 AM IST
सार

राजगढ़ जिले में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ही बदहाल हैं, जिसको लेकर मरीज व डॉक्टर के बीच चलने वाली जुबानी जंग हाथापाई तक भी पहुंचने लगी है, जिसका एक उदहारण ब्यावरा सिविल अस्पताल में देखने को मिला है।

विज्ञापन
Rajgarh Dispute between family of pregnant woman and the female doctor in Biaora Civil Hospital
परिजन और महिला डॉक्टर के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ के ब्यावरा सिविल अस्पताल में घोर अव्यवस्थाओं के चलते डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है। ऐसा ही एक मामला गत दिनों सामने आया, जहां डिलीवरी के लिए सिविल हॉस्पिटल ब्यावरा में आई महिला के परिजनों का डॉक्टर मोनिका जैन के साथ हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में डॉक्टर मोनिका जैन, स्टाफ एवं प्रसूता के परिजनों के बीच जमकर झूमा-झटकी व अभद्र व्यवहार किया गया, जिसकी जांच के लिए एसडीएम मोहिनी शर्मा, सीएमएचओ किरण वाडिया व तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचे। घटना का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया और जांच के उपरांत दोषियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। साथ ही सिविल अस्पताल में व्याप्त घोर अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 17 टाल मोहल्ला निवासी श्रीमती कुशवाह को उसके परिजन डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आए थे। जहां डॉक्टर मोनिका जैन ने हजारों रुपये की विभिन्न जांच कराते हुए नॉर्मल डिलीवरी का वादा किया। लेकिन ऐन वक्त पर न तो नॉर्मल डिलीवरी की और न ही सीजर ऑपरेशन किया। बल्कि प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाने की सलाह दी गई, जिसको लेकर परिजन भड़क गए और दोनों पक्षों की ओर से वीडियो बनाए जाने लगा, जिसको लेकर झूमा-झटकी और अभद्र व्यवहार हुआ। अंततः रात करीब एक बजे परिजनों द्वारा अपने मरीज को एक निजी अस्पताल में ले जाकर डिलीवरी करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लोगों का कहना है कि न सरकार बदली न सिविल अस्पताल की घोर अव्यवस्थाएं। क्या मरीजों को इसी प्रकार परेशान होकर इधर-उधर भटकना पड़ेगा। फिलहाल, फरियादी डॉक्टर मोहिनी जैन की रिपोर्ट पर देहात पुलिस थाना ब्यावरा ने आरोपी विष्णु कुशवाह, मोनू कुशवाह सहित अन्य साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने पर धारा-353, 323, 186, 506, 34 भादवी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed