फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP News Youth dies in police custody uproar by family members in Rajgarh

MP News: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिजनों का हंगामा, बोले- पुलिस ने जहर देकर मारा

Tue, 02 Jan 2024 03:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 03:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक युवक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। उनका आरोप है, पुलिस ने युवक को जहर देकर मार दिया। एसपी आलोक कुमार शर्मा के पास गए तो उन्होंने भी डरा-धमकाकर भगा दिया।

विज्ञापन
MP News Youth dies in police custody uproar by family members in Rajgarh
शव रखकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ की खिलचीपुर पुलिस पर एक बार फिर आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन इस बार आरोप पकड़े गए किसी आरोपी पर मारपीट का नहीं, बल्कि पकड़े गए आरोपी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है, जिसके विरोध में मृत युवक के परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खिलचीपुर थाना क्षेत्र के करन नामक एक युवक जो की राजगढ़ शहर की पीटी कंपनी में एक नाबालिग के साथ रह रहा था, जिस पर खिलचीपुर थाने में धारा-363 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध था। बीते दिनों खिलचीपुर थाने की पुलिस राजगढ़ आकर लेकर गई और उसे जेल में निरूद्ध करने से पहले ही उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और पुलिस हिरासत में ही उसकी तबीयत बिगड़ी। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके पश्चात मृत युवक के परिजनों ने पुलिस थाने के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर युवक को जहर देकर मारने और के आरोप भी लगाए गए।
विज्ञापन


वहीं, राजगढ़ के साथ-साथ हाल ही में खिलचीपुर एसडीएम का पदभार संभाल रहे SDM जीएस बघेल ने बताया कि यह एक प्रेम-प्रसंग का मामला था, जिसमें लड़के के विरूद्ध खिलचीपुर थाने में प्रकरण दर्ज था, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया। उसी दौरान उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी को लेकर परिजनों का आरोप था कि लड़की पक्ष के दबाव में उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। इसमें लिप्त पुलिसकर्मियों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाए, जो की जांच का विषय है। फिलहाल, परिजनो को आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन खत्म करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed