फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP News: Byawara riot after dispute between two communities, TI had to apologize with folded hands

MP News: दो समुदायों में विवाद के बाद ब्यावरा में बवाल, टीआई को हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी

Thu, 25 Jan 2024 04:30 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 04:30 PM IST
सार

राजगढ़ के ब्यावरा में दो समुदाय के बीच जमकर झगड़ा हो गया। नाली के पानी के निकासी को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप भी लगे। हंगामा बढ़ा तो टीआई ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांग ली। 

विज्ञापन
MP News: Byawara riot after dispute between two communities, TI had to apologize with folded hands
दो समुदायों के विवाद के बाद थाने पर जमा भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारत माता की जय का नारा लगाते हुए उनके समक्ष खड़े हिंदू संगठन के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल पूरा घटनाक्रम बुधवार दोपहर में ब्यावरा शहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले काजी वाले बाग का है। यहां रहने वाले दो समुदाय नाली के पानी की निकासी को लेकर आपस में भिड़ गए। मारपीट भी हुई और मामला थाने तक जा पहुंचा। मौजूद थाना प्रभारी ने एक पक्ष की सुनवाई करने को लेकर आनाकानी की और उसे वहां से चलता कर दिया। पीड़ित युवक ने मामले की जानकारी हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को दी और कुछ ही देर में ब्यावरा शहरी थाने में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और थाना प्रभारी को लाइन अटैच करने की मांग को लेकर लगभग 3 से 4 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


 

MP News: Byawara riot after dispute between two communities, TI had to apologize with folded hands
हंगामे के बाद टीआई ने माफी मांगी। - फोटो : सोशल मीडिया
थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए। उक्त घटनाक्रम की सूचना जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों को लगी, एएसपी आलोक शर्मा और एसडीओपी नेहा गौर मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठन के लोगों को थाना प्रभारी को लाइन अटैच करने और उक्त मामले में एक और पक्ष की सुनवाई करते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन उसके बावजूद भी मामला शांत नहीं हुआ।

अंततः थाना प्रभारी प्रदर्शन कर रहे लोगों के समक्ष हाजिर हुए और सबसे पहले भारत माता की जय का नारा लगाते हुए कहा कि अब मेरी सुन लो मेरे मन-वचन और कर्म से यदि किसी को भी किसी भी तरह की ठेस पहुंची हो तो में आप सबसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और यही बात उन्होंने एक और बार दोहराई। एएसपी आलोक शर्मा ने कहा कि कुछ लोग थाने के बाहर टीआई को हटाने की मांग और शहर में पनप रहे जुए और सट्टे के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसकी मैं जांच करूंगा और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed