{"_id":"6639f255d8723247c806326d","slug":"mp-lok-sabha-phase-3-voting-update-digvijaya-singh-allegations-on-vote-cast-rajgarh-collector-replied-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: मतदान के दौरान दिग्विजय सिंह ने लगाए आरोप, कहा- वोट डाले 11 मशीन बता रही 50, कलेक्टर ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: मतदान के दौरान दिग्विजय सिंह ने लगाए आरोप, कहा- वोट डाले 11 मशीन बता रही 50, कलेक्टर ने दिया जवाब
Tue, 07 May 2024 02:50 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 07 May 2024 02:50 PM IST
सार
Rajgarh Lok Sabha Election Voting Phase 3: राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग और मशीन में गड़बड़ी को लेकर शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने वीडिया जारी करते हुए कहा कि पोलिंग क्रमांक 24 में 11 वोट डले है और मशीन 50 बता रही है। साथ ही कहा कि सौ मीटर के दायरे में भाजपा के लोगों को प्रचार प्रसार करने की इजाजत दी जा रही है और हमारे लोगों को डंडे मारे जा रहे है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मध्यप्रदेश की सबसे चर्चित राजगढ़ लोकसभा सीट पर सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि केंद्र के नेताओं की निगाहें भी टिकी हुई है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल यह फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं और हर एक गतिविधि पर नजर भी रखी जा रही है। उसी क्रम में राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना एक वीडियो जारी करते हुए चुनाव आयोग और मशीन में गड़बड़ी को लेकर शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह के द्वारा जारी उक्त वीडियो में कहा गया कि साथियों हमें उम्मीद थी कि चुनाव आयोग राजगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर और ऑब्जर्वर जो आए हुए हैं ये हमारे साथ न्याय करेंगे, लेकिन पंकज यादव जिस पर ऐसा कोई प्रकरण नहीं है, उसे थाने में बैठा लिया गया, जबकि उससे बड़ी धाराओं में अपराध करने वाले भाजपा के लोग खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं चाचौड़ा के पोलिंग क्रमांक 24 में 11 वोट डले है और मशीन 50 बता रही है। साथ ही कहा कि सौ मीटर के दायरे में भाजपा के लोगों को प्रचार प्रसार करने की इजाजत दी जा रही है और हमारे लोगों को डंडे मारे जा रहे है। इन सब बातों की हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है, मुझे उम्मीद है चुनाव आयोग इसे संज्ञान में लेगा।
विज्ञापन
कलेक्टर ने दिया जवाब
हालांकि इस मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने राजगढ़ लोकसभा सीट पर एक मशीन में 11 वोट डलने और मशीन के 50 बताने को लेकर अपना बयान दिया है। राजगढ़ कलेक्टर ने बूथ के पदाधिकारी और कांग्रेस के पोलिंग बूथ एजेंट से बातचीत की। जिसमें ऐसी कोई घटना होने की बात सामनें नहीं आई है।
विज्ञापन
