फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP Election Congress leader car vandalized in Rajgarh BJP written on the bonnet

MP Election: राजगढ़ में कांग्रेस नेता की कार में तोड़फोड़, बोनट पर लिखा बीजेपी, तीन दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई FIR

Mon, 23 Oct 2023 09:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 09:28 PM IST
सार

MP Election 2023: राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए एक घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार क्षतिग्रस्त हालत में है और उसके बोनट पर नुकीली वस्तु से बीजेपी लिखा गया है।

विज्ञापन
MP Election Congress leader car vandalized in Rajgarh BJP written on the bonnet
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ के जीरापुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए एक घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार क्षतिग्रस्त हालत में है। उसके बोनट पर नुकीली वस्तु से बीजेपी लिखा गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि क्षतिग्रस्त कार राजगढ़ से कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र चौहान की है, जो कि जीरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्रह्मनखेड़ा गांव में बीते दिनों कांग्रेस की एक बैठक में शामिल हुए थे। जहां अज्ञात लोगों ने उनकी कार के शीशे तोड़ डाले और बोनट पर बीजेपी लिख दिया, जिसकी उन्होंने लिखित शिकायत जीरापुर थाने में की है। साथ ही एक वीडियो के माध्यम से कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए भाजपा के लोगों पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मामले में सोमवार को जीरापुर थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में संबंधित के द्वारा शिकायती आवेदन पत्र दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed