फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP Election: After the defeat, Congress candidate shaved his head and mustache and left the party

MP Election: कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद समर्थक ने सिर-मूंछ मुंडवाकर छोड़ी पार्टी, जानिए क्या है वजह

Wed, 06 Dec 2023 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 07:21 PM IST
सार

राजगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद एक समर्थक ने अपने सिर और मूंछे मुंडवा दी और पार्टी छोड़ दी है। हालांकि इसके पीछे उसकी एक शर्त थी, जो उसने भाजपा के एक समर्थक से लगाई थी। 

विज्ञापन
MP Election: After the defeat, Congress candidate shaved his head and mustache and left the party
कांग्रेस के चुनाव हारने के बाद एक समर्थक ने सिर मुंडवाकर पार्टी को अलविदा कह दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पांचों विधानसभा सीट पर कब्जा जमा चुकी भारतीय जनता पार्टी की हार की शर्त लगाने वाले अब मुसीबत में हैं। वे अपने द्वारा लगाई गई शर्त को पूरा कर रहे हैं। ऐसी ही एक शर्त राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खुजनेर नगर में कांग्रेस वा भाजपा समर्थक के बीच भी लगाई गई थी, जिसमें कहा गया था कि यदि कांग्रेस जीतती है तो भाजपा समर्थक और भाजपा जीती तो कांग्रेस समर्थक अपने सिर के बाल और मूछ मुंडवाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में 3 दिसंबर को आए परिणामों में कांग्रेस ने सिर्फ राजगढ़ ही नहीं बल्कि जिले की पांचों सीटों पर कब्जा जमाया और भाजपा की हार की शर्त लगाने वाले अब अपनी शर्त के अनुसार कार्य करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं 30 नवंबर को दो गवाहों के समक्ष खुजनेर नगर के कमल यादव और गब्बर यादव नामक व्यक्ति के बीच शर्त रखी गई थी कि यदि राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी जीतेगा तो गब्बर यादव और भाजपा का प्रत्याशी जीतेगा तो कमल यादव अपने सिर के पूरे बाल और मूंछे मुंडवाएंगे। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी बापू सिंह तंवर को चारों खाने चित्त करते हुए प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की।
विज्ञापन


शर्त के अनुसार कमल नामक यादव नामक व्यक्ति मंगलवार को तिरुपति बालाजी पहुंचा, जहां उसने अपने सर और मूंछ के बाल मुंडवाने के बाद वीडियो बनाकर वायरल करते हुए कहा कि हमारी शर्त लगी थी जिस पर मैं कायम हुआ और मैंने अपने सिर और मूंछ के बाल मुंडवाकर कांग्रेस को अलविदा भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed