फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP Election 2023 Sachin Pilot says unemployment has never been as high as it is today in history of India

MP Election 2023: राजगढ़ में बोले सचिन पायलट, भारत के इतिहास में जितनी बेरोजगारी आज, उतनी कभी नहीं हुई

Tue, 14 Nov 2023 09:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 09:51 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए होने वाले मतदान का अंतिम दौर चल रहा है, जिसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। नेतागण जनसभा को संबोधित करते हुए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023 Sachin Pilot says unemployment has never been as high as it is today in history of India
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले की खिलचीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह के समर्थन में माचलपुर नगर में मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे राजस्थान सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। साथ ही मौजूदा जनसमूह से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन


सचिन पायलट ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि लम्बे समय से एक ही पार्टी का शासन है, अब समय आ गया है, रोटी पलटने का नहीं तो रोटी जल जाएगी।साथ ही मंहगाई, बेरोजगारी, नौजवान और किसान आदि के लिए हमने बहुत समय दिया। साढ़े नौ साल दिए, लेकिन बीजेपी के पास इन सबकी बात करो तो सिर्फ एक ही जुमला है, धर्म, मंदिर-मस्जिद और हिन्दू-मुसलमान आदि। ये लोग अफवाह फैलाने में नम्बर वन हैं। लेकिन इनको सत्ता दे दो तो इनके पास लचीले भाषण और जुमले हैं। आजाद भारत के इतिहास में जितनी बेरोजगारी आज है, इतनी कभी नहीं हुई।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने 36 कौमों को साथ लेकर समानता से बगैर किसी दुर्भावना के काम किया है। मैंने हमेशा बड़े बुजुर्गों का छोटा भाई बनकर, नौजवानों के साथ उनका साथी बनकर, माताओं का बेटा बनकर और बहनों का भाई बनकर, क्षेत्र में काम किया। कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। कभी किसी से गलत बात या व्यवहार नहीं किया। आपने मुझे हमेशा ही आशीर्वाद दिया है, मैं विश्वास दिलाता हूं कि माचलपुर में अधूरे छूटे कामों को भी जल्द ही पूरा करूंगा। इसी आशा के साथ एक बार फिर दोबारा आपसे अपेक्षा करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed