फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP Election 2023: In Rajgarh Prahlad Patel says Congress is misleading country in name of Mahatma Gandhi

MP Election: प्रह्लाद पटेल बोले- गांधी ने राम नाम ले प्राण त्यागे, कांग्रेस उनके नाम से देश को कर रही गुमराह

Sun, 12 Nov 2023 02:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Nov 2023 02:34 PM IST
सार

MP Election2023: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार के पक्ष में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला किया। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की जाति पर भी सवाल उठा दिए।

विज्ञापन
MP Election 2023: In Rajgarh Prahlad Patel says Congress is misleading country in name of Mahatma Gandhi
सभा को संबोधित करते भाजपा नेता प्रह्लाद पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के सुठालिया में शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री को मंच से अपने संबोधन के दौरान अचानक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद आ गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने राम का नाम लेकर अपने प्राण त्यागे थे। इसी दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस उनका नाम लेकर देश को गुमराह कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा सरकार के कामों और वचन पत्र का किया बखान
प्रह्लाद पटेल ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार द्वारा पूर्व में दी गई सौगात और हाल ही में जारी वचन पत्र का बाखान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तीन संकल्प हैं, जिनमें गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण स्वाभिमान और भारत को विश्व गुरु बनाना है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को तीन साल से फ्री राशन-अनाज दिया है, जिसको आने वाले पांच सालों तक और बढ़ा दिया है। किसानों को सम्मान निधि भाजपा ने दी और डबल इंजन की सरकार ने शिवराज जी के नेतृत्व में किसानों की सम्मान निधि को दोगुना किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने हाल ही में संकल्प पत्र जारी करते हुए गारंटी ली है कि किसानों से 2,700 रुपये प्रति कुंतल गेहूं समर्थन मूल्य में खरीदेंगे और अब किसानों को किसी के दरवाजे पर जाना नहीं पड़ेगा। केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण एवं स्वाभिमान के लिए साढ़े ग्यारह करोड़ शौचालय बना कर दिए हैं। मोदी जी ने गरीबों के दरवाजे पर गैस पहुंचाई और पानी पहुंचाया है। वहीं, आगामी 2028 व 29 के चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए महिला बिल पारित कर दिया है, जिससे कि अब विधानसभा और लोकसभा में 33% महिलाएं विधायक सांसद बनकर बैठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता प्रह्लाद पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने क्या किया। 20 साल पहले मध्यप्रदेश में सड़कों की हालत खराब थी। आज अटल जी का नाम लेकर हमको गांव तक प्रधानमंत्री सड़कों की याद आती है। उन्होंने छोटे-छोटे गांव को प्रधानमंत्री सड़कों से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि हमें राम के साथ रोटी भी चाहिए। राम हमारे ही नहीं, आने वाले पीढ़ी के भी आदर्श रहेंगे।

हमको तीन दीवाली मनाना है
साथ ही पटेल ने कहा कि हमको तीन दिवाली मनाना है। इसमें एक दिवाली हम 12 नवंबर को मनाएंगे। वहीं, दूसरी दीपावली पर हमको कहीं नहीं जाना है जो की 17 नवंबर को रहेगी। इसमें आपको कमल का बटन दबाना है जिससे तीन दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत होगी। वहीं, उन्होंने कहा कि तीसरी दिवाली आने वाली 22 नवंबर को होगी जब विश्व भर के करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का शुभारंभ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से होगा।


कांग्रेस के अवगुण गिनाए, राहुल गांधी की जाति पर उठाया सवाल
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने जातिगत आरक्षण का मुद्दा उठा रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीन अवगुण हैं, भय फैलाना, भ्रम फैलाना और लालच देना। कांग्रेस SC/ST से कहती है कि भाजपा सरकार आएगी तो आरक्षण खत्म कर देगी। वहीं, मुसलमानों से कहती है कि तुम्हें भाजपा सरकार बनने पर देश में नहीं रहने देंगे। कांग्रेस इस तरह के प्रलोभन सत्ता में आने के लिए दे रही है। साथ ही पटेल कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए यह तक बोल गए कि जिसको खुद की जाति का पता नहीं, वह दूसरों की जाति जनगणना की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed