फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP Election 2023: Digvijaya Singh Calls Nephew A Trator, Attacks Jyotiraditya Scindia Shivraj Singh

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह ने 'भतीजे' को कह दिया सिंधिया की फौज का गद्दार, निशाने पर आए भाई लक्ष्मण

Wed, 15 Nov 2023 01:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 15 Nov 2023 01:13 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में रिश्ते भी निशाने पर आ गए हैं। दिग्विजय सिंह ने अपने भाई लक्ष्मण सिंह के लिए वोट मांगते हुए अपने ही भतीजे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिंधिया के गद्दारों की फौज में उनका भतीजा भी शामिल हो गया है।  
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Digvijaya Singh Calls Nephew A Trator, Attacks Jyotiraditya Scindia Shivraj Singh
रूद्रदेव सिंह और दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के निशाने पर उनके भतीजे रूद्रदेव आ गए हैं। दिग्विजय सिंह ने किसी का नाम लिए बगैर ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ अपने भतीजे को गद्दार बोल दिया। उन्होंने कहा कि गद्दारों की फौज में हमारा एक भतीजा भी मिल गया है। हमने उसे क्या नहीं दिया और वह गद्दारों के साथ मिलकर हमारा ही विरोध कर रहा है। रूद्रदेव सिंह ने भी पलटवार किया है। 

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और अपने छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर जमकर निशाने साधे। साथ ही कहा कि किसी का नाम लिए बिना ही ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि गद्दारों की फौज में हमारा एक भतीजा भी मिल गया है। इस पर पलटवार करते हुए रूद्रदेव सिंह ने भी एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह जी का बहुत सम्मान करता हूं। कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। उन्होंने मुझे याद किया, मेरे लिए यह बहुत है। मैं एक बात जरूर कहना चाहता हूं कि गद्दारी तो 2004 में हुई थी, जब लक्ष्मण सिंह जी ने भाजपा की सदस्यता ली थी। मैं सिर्फ मान-सम्मान का भूखा हूं, जो मुझे ज्योतिरादित्य सिंधिया दे रहे हैं। इससे बड़ी चीज आज मेरे लिए कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन


राजपरिवारों की रही है नजदीकी
रूद्रदेव सिंह मधुसूदनगढ़ राजपरिवार के सदस्य हैं। उन्होंने सिंधिया के साथ ही कांग्रेस छोड़ी थी और भाजपा की सदस्यता ली थी। सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल होने के बाद से रूद्रदेव सिंह के निशाने पर लक्ष्मण सिंह रहे हैं। मधुसूदनगढ़ राजपरिवार का दिग्विजय सिंह से करीबी रिश्ता रहा है। राजनीतिक महत्वकांक्षाओं ने दोनों परिवारों में दरार डालने का काम किया है। राघोगढ़ में भी दिग्विजय सिंह के करीबी हीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। अब वे ही राघोगढ़ से भाजपा के उम्मीदवार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed