{"_id":"6559fd5a633df3e1a107d791","slug":"mp-election-2023-case-registered-against-those-who-assaulted-bjp-leader-in-biaora-more-than-a-dozen-accused-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: ब्यावरा में भाजपा नेता से मारपीट करने वालों पर केस दर्ज, एक दर्जन से अधिक आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: ब्यावरा में भाजपा नेता से मारपीट करने वालों पर केस दर्ज, एक दर्जन से अधिक आरोपी
Sun, 19 Nov 2023 05:49 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 19 Nov 2023 05:49 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के ब्यावरा में भाजपा नेता का हाथ फ्रैक्चर करने और कार्यकर्ताओं से मारपीट के आरोप में एक दर्जन से अधिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
राजगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट पर शुक्रवार को संपन्न मतदान के दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भाजपा के राजगढ़ जिला महामंत्री अमित शर्मा और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
मामला शुक्रवार का है। बहादुरपुरा गांव के रास्ते पर भाजपा के जिला महामंत्री अमित शर्मा और उनके साथियों पर हमला हुआ था। इस हमले में अमित शर्मा के हाथ में फ्रेक्चर हुआ। कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी चोटें लगी थी। पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसके अनुसार शुक्रवार दोपहर एक बजे अमित शर्मा और उनके साथी मोटर साइकिल पर ग्राम भूरा से बहादुरपुरा होते हुए ब्यावरा जा रहे थे। सामने से गाड़ियों में कांग्रेस से जुड़े अंकित, पवन, श्रीओम, भरत, महेश, रामेश्वर, गोपाल, विष्णु, अमृत दांगी और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें घेरा। उन लोगों ने रास्ता रोककर पहले अपशब्द कहे। फिर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में अमित शर्मा के कान के ऊपर चोट लगी। इसी तरह दोनों हाथों, पैर और पीठ पर भी चोट लगी है। अमित शर्मा के साथ-साथ कुछ अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए। थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि फरियादी की शिकायत के आधार पर ब्यावरा देहात थाना पुलिस ने आरोपियों पर धारा 147,148,149,307,323,427, 506 आईपीसी वा एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
