{"_id":"653ba043f9c641747c0b5325","slug":"mp-election-2023-bjp-leader-kailash-vijayvargiya-says-water-flowing-with-my-blood-is-of-nevj-river-of-rajgarh-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: BJP नेता बोले- मेरे खून के साथ बहने वाला पानी राजगढ़ की नेवज नदी का है, मैं इंदौरी बाद में बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: BJP नेता बोले- मेरे खून के साथ बहने वाला पानी राजगढ़ की नेवज नदी का है, मैं इंदौरी बाद में बना
Fri, 27 Oct 2023 05:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 27 Oct 2023 05:04 PM IST
सार
Assembly Elections 2023: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजगढ़ जिले से उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है, वे सभी सक्षम उम्मीदवार हैं। मुझे इस बात का भी गर्व है कि मैं राजगढ़ जिले का हूं। मेरी रागों में दौड़ने वाले खून में नेवज का पानी है। आपको यहां अमर सिंह के साथ कैलाश विजयवर्गीय भी मिलेगा।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला मुख्यालय में शुक्रवार को कैलाश विजयवर्गीय भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अमर सिंह यादव का नामांकन फॉर्म दाखिल कराने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने राजगढ़ से उनका रिश्ता बताते हुए कहा कि मेरी रागों में बहने वाले खून के साथ बहने वाला पानी राजगढ़ की नेवज नदी का है।
विज्ञापन
'नरेंद्र मोदी को हराने के लिए बनाया गया गठबंधन'
खिलचीपुर नाके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजगढ़ जिले से उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है, वे सभी सक्षम उम्मीदवार हैं। मुझे इस बात का भी गर्व है कि मैं राजगढ़ जिले का हूं। मेरी रागों में दौड़ने वाले खून में नेवज का पानी है। मेरे पिताजी का जन्म यहीं हुआ था और वे यंहा से इंदौर गए। मिल में काम किया और मैं इंदौरी हो गया। लेकिन वास्तव में तो मैं राजगढ़ का ही हूं और इसीलिए अपने घर में आया हूं। मैं अपने घर वालों को प्रणाम करता हूं। आपको यहां अमर सिंह के साथ कैलाश विजयवर्गीय भी मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि देश का पीएम धोती पहनेगा। हाथों में कलश लेगा, गंगा में डुबकी लगाएगा और विश्वनाथ को जल चढ़ाएगा। ये हमारी सनातन परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिन्हें हराने के लिए गठबंधन बनाया गया है। इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
सोनिया गांधी को बताया 'आंटी'
साथ ही उन्होंने राम मंदिर को काल्पनिक बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया। साथ ही कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को ‘आंटी’ शब्द से संबोधित किया। विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह की ओर इशारा कर कहा कि अभी भी मौका है 22 तारीख को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है। अपनी आंटी और पार्टी के साथ जाओ और दंडवत करो। हमारे रामजी बढ़े दयालु हैं, माफ कर देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम बढ़े सौभाग्यशाली हैं जो कि मोदी जी के राज में जी रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने मंदिर टूटते हुए देखे हैं और हम बनते हुए देख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा। साथ ही उनपर 15 माह की सरकार में किए गए वादे पूरे न करने और भाजपा की पुरानी योजनाओं को बंद करने के भी आरोप लगाए।
