फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Jan Ashirwad Yatra Rajgarh Anurag Thakur says Congress insults Sanatanis and calls AIDS-Cancer

Jan Ashirwad Yatra Rajgarh: अनुराग ठाकुर ने कहा-कांग्रेस सनातनियों का अपमान कर एड्स-कैंसर जैसी बीमारी बताती है

Tue, 12 Sep 2023 10:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 10:39 PM IST
सार

Jan Ashirwad Yatra In Rajgarh: मध्यप्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को राजगढ़ जिले में पहुंची। यहां केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस वाले सनातनियों का अपमान करते हैं और एड्स-कैंसर जैसी बीमारी बताते हैं।

विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra Rajgarh Anurag Thakur says Congress insults Sanatanis and calls AIDS-Cancer
राजगढ़ पहुंचे अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को राजगढ़ के जीरापुर और माचलपुर में पहुंची। जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसद रोडमल नागर, यात्रा संयोजक बंशीलाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जन आशीर्वाद यात्रा में आयोजित आमसभा में हेलीकॉप्टर से आए। जहां स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी बीजेपी सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि लाई। प्रदेश सरकार ने भी छह हजार रुपये की राशि किसानों को दी है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा हिन्दूओं का हंसी-मजाक कांग्रेस के लोगों ने उड़ाई है।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आमसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, साल 2014 में कांग्रेस ने कहा था कि चाय बेचने वाला क्या देश चलाएगा। मगर देश की जनता ने मोदी जी को देश की बागडोर सौंप दी है। आप लोग दिल पर हाथ रखकर बताइए कि मोदी ने देश का कल्याण किया की नहीं, हमारा बीमारू मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में आया, किसानों का कल्याण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ठाकुर यही नहीं रुके, वो कांग्रेस के खिलाफ जमकर बरसते हुए बोले कि कांग्रेस सनातनियों का अपमान करती है। देश के संविधान का अपमान करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी है। सनातन को एड्स और कैंसर जैसी बीमारी बताती है। उन्होंने जनता से जन आशीर्वाद मांगा और भारत माता के नारों के साथ सभा का समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed