{"_id":"64e4cb38f20dee39fb0bcdf5","slug":"in-rajgarh-miscreants-attacked-a-person-returning-after-closing-a-shop-with-a-sword-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: दुकान बंद कर लौट व्यक्ति पर बदमाशों ने तलवार से किया जानलेवा हमला; अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: दुकान बंद कर लौट व्यक्ति पर बदमाशों ने तलवार से किया जानलेवा हमला; अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 22 Aug 2023 08:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 22 Aug 2023 08:21 PM IST
सार
राजगढ़ जिला मुख्यालय में नाका नंबर तीन पर बदमाशों ने दुकानदार पर किया जानलेवा हमला। दुकानदार पर तलवार से किया हमला।
विज्ञापन
राजगढ़ थाना पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजगढ़ जिला मुख्यालय में नाका नंबर तीन पर पान की दुकान संचालित करने वाले समीद खान पर सोमवार की देर रात अज्ञात आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से तलवार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उन्हें 18 टांके आये हैं और पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। उक्त घाटनक्रम के विरोध में मंगलवार की शाम समाजजन एकात्रित होकर थाना प्रभारी अनिल राय के पास पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
उक्त हमले में घायल हुए समीद खान ने बताया कि मैं रात में अपनी पान की दुकान बंद करके घर जा रहा था, उसी दौरान ICICI बैंक के समीप तीन लड़के खड़े हुए थे। मुझे उन पर शक हुआ कि ये मुझ पर हमला कर सकते हैं। पर्स और मोबाइल जेब में रखा और पीछे मुड़कर देखा तो 4 से 5 लड़के तलवार लेकर मेरे पीछे दौड़ रहे थे। मैं अपनी जान बचाने के लिए उन्हीं की तरफ दौड़ा और उन्हें धक्का देकर मंगलभवन की तरफ भागा, लेकिन उन्होंने मुझे वापस घेर लिया और मुझ पर तलवार से हमला कर दिया। रोड पर आकर बाइक सवार से लिफ्ट मांगी, जिसने मुझे थाने पर छोड़ा। उक्त मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं, कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध 294, 323, 324, 341, 506 व 34 IPC के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच के पश्चात आगामी कार्रवाई की बात कही जा रही है।