फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   BJP's MLAs from other states are knowing the ground reality, claim - the govt will be formed by the party

MP Politics: भाजपा के प्रवासी विधायक जान रहे हैं जमीनी हकीकत, दावा- सरकार पार्टी की ही बनेगी

Mon, 28 Aug 2023 06:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 28 Aug 2023 06:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के हर एक विधानसभा क्षेत्र में इस समय अन्य राज्यों से आए विधायक जमीनी हकीकत जान रहे हैं। उनका दावा है कि इस बार सरकार तो पार्टी की ही बनेगी। 
 

विज्ञापन
BJP's MLAs from other states are knowing the ground reality, claim - the govt will be formed by the party
राजगढ़ में यूपी से आई भाजपा विधायक कठेरिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में इस समय भाजपा के प्रवासी विधायक सक्रिय हैं। अलग-अलग राज्यों से आए यह विधायक जमीनी हकीकत जान रहे हैं और अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। यह विधायक केंद्रीय नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इस आधार पर केंद्रीय नेतृत्व बड़े फैसले ले सकता है। 
विज्ञापन


राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक बनकर आई उत्तरप्रदेश की ओरैया विधानसभा सीट से विधायक गुड़िया कठेरिया ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने इस दौरान अपने प्रवास में एकात्रित की गई जानकारियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा कार्यकर्ताओ, सरपंचों व पंचायत सदस्यों के साथ बैठकर उनसे चर्चा की। उन्होंने सभी ने यह मन बनाया है कि इस बार राजगढ़ विधानसभा में भी कमल खिलाना है। टिकट जब फाइनल होगा, तब सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ पार्टी का काम करेंगे। कठेरिया से पूछा गया कि राजगढ़ विधानसभा सीट के लिए कितने नेताओं ने दावेदारी पेश की। इस पर उन्होंने कहा कि राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 20 नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने दावा किया कि यहां के सभी नेताओं में एकजुट होकर मन बना लिया है कि इस बार कमल का फूल खिलाना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां बहुत-से काम करवाए हैं। डैम बनवाया है। लाड़ली बहना जैसी योजना भी यहां लागू की गई है। महिलाओं से भी हमने बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी, हम सभी लोग उसका साथ देंगे।  
विज्ञापन


 

BJP's MLAs from other states are knowing the ground reality, claim - the govt will be formed by the party
छतरपुर में आए भाजपा विधायक मीडिया को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में विवादित सवालों को टाल गए विधायक
छतरपुर में महाराजपुर विधानसभा की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे यूपी के फिरोजाबाद जिले में टुंडला विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रेम पाल सिंह धनगर ने घोषित प्रत्याशी के विरोध से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया। धनगर ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र के विधायकों को सात दिन के प्रवास पर 13 कार्यक्रमों के साथ भेजा है। इसमें मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, शक्ति एवं बूथ केंद्र अध्यक्ष के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार करना, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना, दलित समाज के घर पर भोजन, व्यपारियों के साथ बैठक आदि कार्यक्रम थे। धनगर ने कहा कि मुझे तो सात दिन के प्रवास पर कोई विरोध नहीं दिखा। वैसे भी भाजपा में प्रत्याशी नहीं चुनाव चिह्न कमल का फूल होता है। उसे जिताने के लिए ही कार्यकर्ता काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed