{"_id":"661cbcb79cc31f4087053538","slug":"bjp-candidate-rodmal-nagar-will-file-nomination-in-the-presence-of-cm-and-former-cm-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम और पूर्व सीएम की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर, होगी विशाल आमसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम और पूर्व सीएम की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर, होगी विशाल आमसभा
Mon, 15 Apr 2024 11:05 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:05 AM IST
सार
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को राजगढ़ के दौरे पर रहेंगे। जहां उनकी मौजूदगी में राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, वहीं सीएम व पूर्व सीएम के द्वारा एक आमसभा को भी संबोधित किया जाएगा।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करेंगे भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजगढ़ लोकसभा सीट से दो बार से सांसद रोडमल नागर को बीजेपी ने तीसरी मर्तबा अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने उनके प्रतिद्वंदी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है, जिसके पश्चात से राजगढ़ लोकसभा सीट हॉट सीटों में गिनी जा रही है और देश वा प्रदेश स्तर पर भी चर्चाओं में है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए यह सीट अहम मानी जा रही है। उसी क्रम में राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के नमांकन में शामिल होने के लिए राजगढ़ आ रहे सीएम मोहन यादव व पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
ये रहेंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह 11 बजे के लगभग मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री राजगढ़ पहुंचेंगे और शुभ मूहर्त में रोडमल नागर का नामांकन दाखिल कराया जाएगा। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग और गृह क्षेत्र के दो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह और गौतम टेटवाल भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
