फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News: Women of Rajgarh compete to withdraw the amount of Ladli Bahna Yojana

Rajgarh News: राजगढ़ की महिलाओं में लगी लाडली बहना योजना की राशि निकालने की होड़, वजह जान आप हो जाएंगे हैरान

Sat, 24 Jun 2023 12:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 12:59 PM IST
सार

राजगढ़ जिले में इन दिनों एक अफवाह के चलते महिलाएं बैंक से पैसे निकालने के लिए पहुंच रही हैं। दरअसल यहां कुछ महिलाओं का ये कहना है कि लाडली बहना योजना के तहत मिली राशि खाते से कट सकती हैं, इसलिए महिलाओं में पैसे निकालने की होड़ लगी है।

विज्ञापन
Rajgarh News: Women of Rajgarh compete to withdraw the amount of Ladli Bahna Yojana
खाते से पैसा निकालने पहुंची महिलाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बैंकों में इन दिनों लाडली बहना योजना की राशि निकालने के लिए महिलाओं की होड़ लगी हुई है। बड़ी संख्या में महिलाएं बैंक में सीएम शिवराज द्वारा खातों में डाली गई राशि को निकालने के लिए पहुंच रही है। दरअसल इन दिनों जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक अफवाह जमकर फैली है, जिसके अनुसार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत खातों में डाली गई राशि वापस ली जा रही है। इस अफवाह के फैलने के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं बैक और कियोस्क सेंटर पहुंच रही हैं और पैसे निकाल रही हैं। 
विज्ञापन


राजगढ़ जिला मुख्यालय की बात करें तो शहर के मुख़्य बाजार में संचालित होने वाले बैंक ऑफ इंडिया व एसबीआई के कियोस्क सेंटर पर महिलाओं व ग्रामीणों की भीड़ अधिक संख्या में देखी जा रही है। कई बार तो हालात यह भी होते हैं कि,अवागमन भी प्रभावित होने लगता है। राजगढ़ शहर में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाले विनोद शर्मा का कहना है कि लगभग 50 से 100 महिलाएं उनके पास अपने खाते से सिंर्फ़ इसलिए रुपये निकलवाने के लिए आ रही हैं कि कहीं उनके पैसे वापस न चले जाए, जिसके कारण उन्हें भी अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक और जहां पूर्व में योजना के तहत फॉर्म भरवाने, ईकेवायसी व बैंकों में DBT करवाने के लिए महिलाओं की भीड़ बैंक व कियोस्क सेंटर पर लगी थी, वैसे ही हाल अब योजना के पैसे महिलाओं के खातों में आने के बाद देखने को मिल रहे हैं, लेकिन यह भी सोचने वाली बात है कि, जो महिलाएं इस अफवाह में बैंक में पैसे निकालने के लिए पहुंच रही हैं और जिनके खातों में एक हज़ार से अधिक की राशि है, वे ये अंदाजा कैसे लगाएंगी की जो राशि वो निकाल रही हैं वही मुख्यमंत्री शिवराज के द्वारा उनके खातों में डाली गई है।


जिला कार्यक्रम एवं महिला बाल विकास अधिकारी सुनीता यादव ने  बताया कि महिलाएं इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें यदि शासन ने किसी योजना के तहत आपके खाते में राशि डाली है, तो उसे किसी भी तरह से वापस नहीं लिया जाएगा और न ही किसी भी तरह की राशि काटी जाएगी। महिलाओं का पैसा बैंक में सुरक्षित है। आप चाहे तो जमा रख सकती हैं या निकाल सकती है, जिन महिलाओं के खातों से राशि कटी भी है वे पहले यह चेक करें कि उनके खाते में बैंक की शर्तों के अनुसार राशि उपलब्ध है या नहीं और कोई लोन वगेराह तो नहीं है, जिसके कारण उनकी राशि कटी होगी, अन्यथा शासन के द्वारा दी गई राशि पूर्ण रूप से महिलाओं के खातों सुरक्षित है।

वहीं बैंक ऑफ इंडिया के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर नंदकिशोर पाटीदार ने बताया कि बैंक में राशि आने के बाद वापस नहीं ली जाती और रहा सवाल खाते से राशि कटने का, जिनके जनधन योजना के तहत खुले हुए खाते हैं उनमें मिनिमम अमाउंट रखने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन जिनके सामान्य खाते होते हैं, उनमें हर एक बैंक का अलग-अलग प्रावधान है कि उनके खातों में कम से कम कितनी राशि रखना जरूरी है, यदि वह पूरी नहीं होती तो उनका सिस्टम ऑटो कैलकुलेट करके जब भी खाते में राशि आती है तो खातों से राशि आहरण कर लेता है, बाकी बैंक में सभी का पैसा सुरक्षित है, जो कि सम्बन्धित खाता धारक की बगैर सहमति के नहीं निकाला जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed