फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News People of Kalal Samaj reached SP against Dhirendra Shastri

Rajgarh: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ SP के पास पहुंचे कलाल समाज के लोग, 'आराध्य देव पर की गई अपमानजनक टिप्पणी'

Tue, 02 May 2023 10:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 May 2023 10:26 PM IST
सार

राजगढ़ जिले में कलाल समाज के लोग मंगलवार को एसपी के पास पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने हमारे आराध्य देव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Rajgarh News People of Kalal Samaj reached SP against Dhirendra Shastri
SP के पास पहुंचे कलाल समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने का अभियान छेड़कर कम समय मे चर्चा में आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के हर एक कार्यक्रम पर देश की करोड़ों जनता की निगाहें टिकी रहती हैं। उनके द्वारा कहे गए शब्दों या पोस्ट किए गए वीडियो को ध्यान से सुना और उनका अनुसरण भी किया जाता रहा है।

विज्ञापन


लेकिन वहीं उनके द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो वर्तमान में उनके गले की फांस भी बनते हुए नजर आ रहे हैं और उनके खिलाफ देश के अलग-अलग क्षेत्र में संबंधित समाज के लोग पुलिस को ज्ञापन प्रेषित कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, विगत दिनों धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा कथा के दौरान कलाल समाज के आराध्य देव सहस्त्रबाहु का अपमान किया गया और उनके इस कार्यक्रम को सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों के माध्यम से भी दिखाया गया था, जिसका देश के अलग-अलग हिस्सों में कलाल समाज के द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में मंगलवार को राजगढ़ में निवास करने वाले कलाल सामाज के समाज जन एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह के नाम एडिशनल एसपी मनकामना प्रसाद को ज्ञापन सौंपा और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed