{"_id":"64ab9c7df2a7443b870020db","slug":"rajgarh-lover-strangles-girlfriend-to-death-for-pressuring-her-for-marriage-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: एक जिद बनी हत्या की वजह, तंग आकर प्रेमी ने घोंटा मोहब्बत का गला, कंकाल ने खोली मर्डर मिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: एक जिद बनी हत्या की वजह, तंग आकर प्रेमी ने घोंटा मोहब्बत का गला, कंकाल ने खोली मर्डर मिस्ट्री
Mon, 10 Jul 2023 01:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:32 PM IST
सार
राजगढ़ जिले के मोकमपुरा गांव के जंगल में मिले कंकाल की गुत्थी सुलझ गई है। प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोकमपुरा गांव के पास जंगल में बीते 11 जून को मिले कंकाल के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है, जिसमें हत्या में लिप्त मृतक युवती के प्रेमी कालू सिंह को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस ने उसे रिमांड में लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बता दें, 11 जून 2023 की सुबह राजगढ़ कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि, मोकमपुरा के पास जंगल में स्थित नाले में एक कंकाल पड़ा हुआ है, जिसे कुत्ते नोंच रहे हैं। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी उमेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
कंकाल के पास मिले कपड़ों से हुई थी महिला की पहचान
घटनास्थल से कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेकर आसपास पड़ताल की तो कंकाल के पास से पुलिस को लंबे बाल, सेंडिल, साड़ी और कुछ कपड़े भी मिले, साबूतों से तय हुआ कि कंकाल किसी महिला का है,लेकिन ऐसा कोई और सबूत नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।
कंकाल मिलने बाद ऐसी आशंका जताई जा रही थी की, किसी ने महिला की हत्या करने के बाद महिला के शव को जंगल में लाकर फेंक दिया होगा, पुलिस हत्या के एंगल से इस मामले की जांच में जुट गई। कंकाल मिलने की सूचना जब राजगढ़ के आसपास के गांवो में फैली तो कुछ घण्टे के बाद ही दलेलपुरा गांव में रहने वाले हजारीलाल तंवर और उसकी पत्नी कलाबाई नाम की महिला राजगढ़ कोतवाली थाने पहुची और उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी संगीता चार जून की रात से ही घर से गायब है, पुलिस ने जब महिला को कंकाल के पास से मिले तो परिजनों ने उसकी पहचान अपनी बेटी संगीता के कपड़ों के रूप में की थी।
विज्ञापन
शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने ली प्रेमिका की जान
मृतक युवती की पहचान उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। संगीता से जुड़ी जानकारी के लिए उसके माता पिता के बयान लिए, उसमें सुराग मिला कि संगीता तंवर का उसी के गांव के पास लालपुरिया गांव में रहने वाले कालू सिंह सौंधिया से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शक के आधार पर पुलिस कालू सिंह को कई बार थाने में पूछताछ के लिए लेकर आई, लेकिन उसने अपने हर बार बयान बदले, जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने संगीता तंवर की हत्या करने की बात कबूल किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी कालू ने बताया कि संगीता उससे शादी करने का दबाव बना रही थी, इसलिए उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल ले जाकर फेंक दिया।