फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh: Dabangs illegally occupied 90 bighas of land, villagers objected and threatened with gun

Rajgarh: दबंगों ने 90 बीघा जमीन पर किया अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने आपत्ति जताई तो बंदूक दिखाकर धमकाया

Wed, 12 Jul 2023 05:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 05:23 PM IST
सार

राजगढ़ जिले के लहरचा गांव में इन दिनों ग्रामीण दबंगों से परेशान हैं। दबंगों ने शासन की करीब 90 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है, वहीं ग्रामीणों के आपत्ति जताने पर दबंग उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाते हैं।

विज्ञापन
Rajgarh: Dabangs illegally occupied 90 bighas of land, villagers objected and threatened with gun
दबंगों की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले में गरीब किसानों और दलितों की भूमि पर अवैध रूप से दबंगों द्वारा किए गए कब्जे की शिकायतें लगातार देखने को मिलती रही हैं। वहीं, अब शासन की ज़मीन पर भी दबंगों द्वारा कब्ज़ा किया जा रहा है, जिसकी सुध जिले को जिम्मेदारों को नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों के द्वारा लगातार शिकायत करने के बावजूद भी शासन की ज़मीन दबंगों के कब्जे से मुक्त नहीं करवाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लहरचा गांव का है, जहां गांव के ही दबंगों के द्वारा बंदूक की नोंक पर शासन की ज़मीन पर कब्ज़ा किया गया है, जिसमें वे फसल बोवनी का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों के मवेशियों के चरने के लिए गांव में पर्याप्त स्थान भी नहीं है।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्रामीण कलक्ट्रेट में दबंगों के हाथ में बंदूक वाले फोटो लेकर शिकायत करने पहुंचे थे, जिन्होंने बताया कि हम सभी लहरचा गांव से हैं और ये हमारे गांव के दबंग लोग हैं, जिन्होंने शासन की लगभग 90 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा किया हुआ है, जिन्हें समझाने पर हमें तलवार व बंदूक दिखाकर डराया जाता है। जबकि गांव में एक भी बंदूक का लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। हमने कई बार इस बात की शिकायत की लेकिन न तो हमारी पुलिस सुनती है न एसपी साहब सुनते हैं और न ही कलेक्टर साहब। शासकीय भूमि पर किए गए कब्जे के कारण हमारे पालतू जानवरों के चरने के लिए जगह भी नहीं बची है और न ही गौशाला की गायों के चरने के लिए जगह है। यदि समय रहते शासन-प्रशासन के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो गांव में अशांति फैल सकती है।
विज्ञापन


वहीं, राजगढ़ के नायब तहसीलदार कुलदीप जैन से मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने भी इस बात को माना कि ग्रामीणों के द्वारा शनिवार को भी समस्या से सम्बन्धित शिकायत की गई थी और मंगलवार को दोबारा से ग्रामीण आरोपियों के बंदूक वाले फोटो लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे, जिसमें हमारे द्वारा आरोपियों पर बॉन्ड ओवर की कार्रवाई की जायेगी, ताकि गांव में किसी भी तरह की अशांति न फैले। वहीं लाइसेंस शाखा के प्रभारी ओमप्रकाश परमार से गांव में बंदूक लाइसेंस जारी करने संबंधित जनाकारी ली गई, तो उन्होंने कहा कि गांव में किसी के नाम से कोई बंदूक का लाइसेंस जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed