फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen News: Newborn found alive in thorns, parents' name written on the slip tied on the hand

Raisen News: कांटों में मिला जीवित नवजात, हाथ पर बंधी पर्ची पर लिखा है माता-पिता का नाम, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Jun 2024 10:43 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 27 Jun 2024 10:43 AM IST
सार

रायसेन में सड़क किनारे कांटों में नवजात मिला है। वह स्वस्थ और सुरक्षित है। प्रसव अस्पताल में हुआ था। इसका प्रमाण भी मिला है।  

विज्ञापन
Raisen News: Newborn found alive in thorns, parents' name written on the slip tied on the hand
रायसेन में कांटों में मिले नवजात को अस्पताल में भर्ती किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायसेन के सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सियरमऊ में खेत की बागड़ के पास एक नवजात शिशु मिला है। इसके बाद से क्षेत्र में हड़कम्प की स्थिति है। नवजात शिशु अस्पताल में पैदा हुआ था। इसकी पुष्टि हुई है। उसके हाथ में मिली पर्ची में पिता मनीष और माता राजकुमारी का नाम लिखा है। पुलिस ने नवजात की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मामला बुधवार का है। टढ़ा रोड पर ग्राम से लगे खेत की बागड़ के पास एक नवजात शिशु कांटों में पड़ा था। जब ग्राम का गंगाराम आदिवासी गांव के बाहर जा रहा था, तो उसकी नजर नवजात पर पड़ी। उसने ग्रामवासियों को इसकी सूचना दी। फिर सिलवानी पुलिस थाने में भी सूचना दी गई। ग्रामीण उस नवजात को ग्राम के ही स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए। वहां स्टॉफ नर्स भारती चौहान ने प्राथमिक जांच कर उसका उपचार किया। बच्चे का वजन तीन किलो बताया है। बच्चा फिलहाल स्वस्थ है। नवजात लड़का है। उसका प्रसव रायसेन में ही हुआ है। बच्चे के हाथ पर एक पर्ची भी बंधी है, जिसमें पिता का नाम मनीष और माता का नाम राजकुमारी लिखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस लगा रही है माता-पिता का पता
पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। बच्चा अभी स्वस्थ है। उसे फिलहाल अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। हाथ में मिली पर्ची के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही बच्चे के माता-पिता तक पहुंच जाएंगे। नवजात को किन परिस्थितियों में खेत में छोड़ा गया है, यह जांच का विषय है। पूरी जांच के बाद ही कहा जा सकेगा कि माता-पिता ने उसे वहां छोड़ा या कुछ और मामला है। हर पहलू की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


(रायसेन से देवराज दुबे की रिपोर्ट)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed