{"_id":"65f1bf78f88285ddfd068b37","slug":"raisen-cm-mohan-yadav-inaugurated-and-laid-foundation-stone-of-various-works-costing-rs-65-crore-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raisen News: सीएम मोहन यादव ने 65 करोड़ की लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raisen News: सीएम मोहन यादव ने 65 करोड़ की लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया, कही ये बात
Wed, 13 Mar 2024 08:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 13 Mar 2024 08:30 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सीएम मोहन यादव ने 65 करोड़ की लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
रायसेन में सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायसेन में मंडीदीप के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पहुंचे और उन्होंने 65 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें नगर पालिका सहित स्वास्थ्य विभाग के 65 करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, सुरेंद्र जी आप जो भी मांगेंगे सब आपको मिलेगा। भोजपुर क्षेत्र के विकास के लिए साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए कहा, आपका अनुज होने के नाते जो-जो काम अपने छोड़े हैं, वह सब करूंगा। जो काम आपने किया, उसको आगे बढ़ाएंगे। कोई कसर बाकी नहीं रहेगी, एक बीमारू राज्य से निकालकर आपने देश के अंदर बड़ा उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। जिस मुकाम पर आपने मध्यप्रदेश को छोड़ा है, विश्वास दिलाते हैं और आगे बढ़ाएंगे। आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे, मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश नंबर वन होगा।
विज्ञापन
हम सब सौभाग्यशाली हैं एक अलौकिक समय चल रहा है। इस समय के बारे में स्वामी विवेकानंद ने सवा सौ साल पहले घोषणा की थी 21वीं शताब्दी भारत की होगी। वास्तव में यह जो समय चल रहा है मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से काम चल रहे हैं, कई सारे संकल्प 2004, 25 से 2014 तक कमजोर पड़ रहे थे, मोदी जी के नेतृत्व में तेजी की गति पकड़ी है। जीवन का कौन सा क्षेत्र छोड़ा, सभी क्षेत्र में विकास के सभी दरवाजे खोलते हुए और धन राशि तो ऐसे दे रहे हैं, सारे विभाग खर्च कर करके परेशान हैं। मोदी जी के यहां से आने वाली आवक राशि नहीं टूटती। विश्व का सबसे अच्छा रेलवे स्टेशन बना है रानी कमलापति। वहीं, मंडीदीप नगर पालिका के हितग्राहियों को हित लाभ राशि वितरण की।
इस मौके पर मंच से क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए कई और योजना की मांग की। औबेदुल्लागंज मंडीदीप से गुजरते हुए भोपाल नर्मदा जल की लाइन गई हुई है, उससे मंडीदीप औबेदुल्लागंज के लिए नर्मदा जल की मांग की है। भोजपुर मंदिर के विकास की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा, राहुल भैया को समझ ही नहीं आता क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए। वह कह रहे हैं कांग्रेस जोड़ो यात्रा, कांग्रेस छोड़ो यात्रा बन गई है। उन्होंने कांग्रेस को कहीं का नहीं छोड़ा, पार्टी एक ही बची है भारतीय जनता पार्टी और इसके नेता हैं नरेंद्र मोदी।
इस मौके मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा, सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री विधायक प्रभुराम चौधरी, भाजपा नेता रामपाल सिंह राजपूत, सुरेश पचौरी सहित भाजपा के अन्य नेता उपस्थित रहे। भोजपुर विधानसभा में 65 करोड़ रुपये के नए विकास कार्य का लोकार्पण किया है। शिवराज सिंह के लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद विकास का पहला आगाज है। विकास के ऐसे कार्य को आगे चलाए रखने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में हर लोकसभा जीतेंगे, इस संकल्प के साथ हमारा यह कार्यक्रम हुआ है।
रायसेन में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मृतकों के घर पहुंचे
रायसेन के सुल्तानपुर में 11 तारीख को एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें छह लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 25 लोग घायल हुए थे, जिनमें कुछ लोग गंभीर थे। जिनका इलाज भोपाल रायसेन में चल रहा है। इन्हीं मृतकों के घर पूर्व सीएम एवं विदिशा लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। पीड़ित परिवारो को सांत्वना दी एवं आश्वासन दिया कि सरकार की तरफ से रोजगार-पढ़ाई की व्यवस्था के साथ जिसके पास आवास नहीं है, उसके परिजनों को प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा।
