फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rain In Damoh Due to heavy rains and rise in Sunar river Damoh-Chhatarpur-Damoh-Patharia road closed

Rain In Damoh: भारी बारिश से जूड़ी और सुनार नदी में आया उफान, दमोह-छतरपुर और दमोह-पथरिया मार्ग बंद

Sat, 15 Jul 2023 08:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 08:18 PM IST
सार

Rain In Damoh: दमोह जिले में झमाझम बारिश से नदी-नालों में फिर से उफान आ गया है। बटियागढ़ क्षेत्र से निकली जूड़ी नदी शनिवार को हुई बारिश के बाद उफान पर आ गई, जिससे दमोह-छतरपुर मार्ग बंद हो गया। इसी तरह पथरिया ब्लॉक से निकली सुनार नदी भी बेलखेड़ी के पुल से ऊपर बहने लगी और दमोह-पथरिया मार्ग बंद हो गया। दोनों ही मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। हालांकि, बटियागढ़ में बाइपास का निर्माण होने से वाहन इसी मार्ग से होकर गुजरने लगे।

विज्ञापन
Rain In Damoh Due to heavy rains and rise in Sunar river Damoh-Chhatarpur-Damoh-Patharia road closed
जूड़ी और सुनार नदी में आया उफान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में शनिवार सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई और शाम तक इसी तरह हल्की वर्षा होती रही। लेकिन जिले के अन्य स्थानों पर शुक्रवार रात से ही लगातार बारिश का दौर चलता रहा और शनिवार सुबह से भी मूसलाधार वर्षा होने के कारण नदियां उफान पर आ गईं।

विज्ञापन


बटियागढ़ ब्लाक में शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित रहा है। इसके बाद शनिवार सुबह से भी बारिश का दौर जारी रहा और जूड़ी नदी उफान पर आ गई। पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे दमोह-छतरपुर मार्ग बंद रहा। हालांकि, यहां पर बाइपास का निर्माण हो गया है। इसलिए बड़े वाहन बाइपास से छतरपुर और दमोह की ओर निकल रहे थे। बटियागढ़ पुलिस पुल के दोनों तरफ मौजूद रहा और लोगों को आवागमन करने से रोका।
विज्ञापन




सुनार नदी का जलस्तर बढ़ने से दमोह-पथरिया मार्ग बंद...
इसी तरह शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह से बारिश होने के कारण बेलखेड़ी से निकली सुनार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता गया और पुल के उपर से करीब दो फीट तक पानी आ गया। इससे दमोह-पथरिया मार्ग बंद हो गया और आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया। कुछ लोगों ने पुल पर पानी होने के बावजूद नदी को पार करने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल पर पानी होने की जानकारी लगते ही पथरिया थाना से पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और लोगों को निकलने से रोका। लोगों से अपील की गई कि पुल पर पानी होने के दौरान कोई भी व्यक्ति नदी को पार करने का प्रयास न करे। पुल पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed