फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Railway officers spending lavishly despite financial loss

घाटे से जूझ रही है रेलवे, अधिकारी कर रहे है मौज

Thu, 29 Oct 2015 06:20 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
Railway officers spending lavishly despite financial loss

वित्तीय संकट से जूझ रही रेलवे के भले ही अच्छे दिन न आएं, लेकिन रेल अधिकारी अपनी सुविधाओं में कोई कमी नहीं करना चाहते। इसलिए तो अगले महीने भोपाल में होने वाली सांसदों की रूटीन बैठक में जाने के लिए अधिकारियों ने विशेष ट्रेन चलाने का इंतजाम किया है।

विज्ञापन


यह ट्रेन अधिकारियों को बैठक तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए तैनात रहेगी। पूरे मामले की शिकायत केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु को भी भेज दी गई है।

उनसे मांग की गई है कि दो नवंबर को वह किसी को भोपाल भेजकर पैसे की बर्बादी रोकें। यह सांसदों के साथ होने वाली पश्चिम मध्य रेल की रूटीन बैठक है, लेकिन तैयारियों पर जिस अंदाज से पैसा खर्च किया जा रहा है, उससे रेलवे के आम कर्मचारी भी हैरान हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रेलमंत्री को जन न्याय दल नामक एक संगठन ने 20 अक्टूबर को भेजी शिकायत में कहा है कि जिस बैठक में दस से ज्यादा सांसद शामिल नहीं होते, उस पर पश्चिम मध्य रेल लाखों रुपये बरबाद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेस्ट हाउस के बदले महंगे होटल किए गए बुक

Railway officers spending lavishly despite financial loss

रेलवे के अपने गेस्ट हाउस होने के बावजूद महंगे होटल और वाहन आदि बुक किए गए हैं। शिकायत में सबसे ज्यादा आपत्ति जोन ऑफिस जबलपुर से आने वाली स्पेशल ट्रेन को लेकर है, जिस पर सवार होकर महाप्रबंधक और उनके साथ 30 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी बारात की शक्ल में भोपाल आएंगे।

यह ट्रेन वातानुकूलित होगी और भोपाल की बैठक के बाद वापस जबलपुर लौटेगी। स्पेशल ट्रेन पर लगभग 40 लाख रुपये का खर्च आएगा। पिछले साल अगस्त में हुई बैठक के लिए भी जबलपुर से स्पेशल ट्रेन भोपाल आई थी।

दरअसल जोन स्तर पर रेलवे हर साल सांसदों के साथ बैठक करता है। सांसदों से रेलवे में सुधार के लिए सुझाव लिए जाते हैं और यात्रियों से संबंधित समस्याओं व सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया जाता है।

इसी व्यवस्था के तहत अगले माह दो नवंबर को भोपाल में जबलपुर जोन के भोपाल मंडल के सांसदों की बैठक आयोजित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed