फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Railway Minister Piyush Goyal announces Special class train run between Kashi via Indore to Ujjain

इंदौर से उज्जैन होते हुए काशी के बीच जल्द चलाई जाएगी स्पेशल श्रेणी की ट्रेन

Sun, 12 Jan 2020 12:08 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 12 Jan 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Railway Minister Piyush Goyal announces Special class train run between Kashi via Indore to Ujjain
रेलमंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में रेलवे परियोजनाओं की घोषणा के लिए केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने घोषणा की कि आईआरसीटीसी के तहत उज्जैन में महाकाल और वाराणसी में काशी विश्वनाथ में जाने के लिए एक निजी ट्रेन जल्द ही यहां (इंदौर) से शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ट्रेन तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी और इंदौर में पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद करेगी जो कि सबसे 'स्वच्छ' शहर है। रेल मंत्री ने बताया कि यह ट्रेन देश में चलने वाली 150 निजी ट्रेनों में शामिल होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल के विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र का सहयोग बेहद जरूरी : गोयल

रेलवे क्षेत्र में बड़ा निवेश जुटाने को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल अपनाए जाने पर जोर देते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिये निजी क्षेत्र का सहयोग बेहद जरूरी है।


गोयल ने संवाददाताओं से कहा, '(बुनियादी ढांचे की कमियों के चलते) कुछ यात्री गाड़ियां आज भी अशोक कुमार के गीत "रेलगाड़ी" की तर्ज पर छुक-छुक (धीरे-धीरे) करके चलती हैं। (निजी क्षेत्र की मदद से) हम देश भर में धीमी गति की रेलगाड़ियों का जमाना खत्म करके उसी तरह तेज रफ्तार से चलने वाली मेमू रेलगाड़ियां और बिजली चालित अन्य सवारी रेलगाड़ियां चला सकेंगे, जैसे मुंबई के उपनगरीय इलाकों में यात्री ट्रेनें चलायी जा रही हैं।"

रेल मंत्री ने रेलवे को निजी क्षेत्र के लिये खोलने के प्रस्तावों की पैरवी करते हुए यह बात कही। इन प्रस्तावों के विरोध के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा, "(इन प्रस्तावों के खिलाफ) आम लोग हल्ला नहीं कर रहे हैं। शायद आपको कहीं और हल्ला दिख रहा है। लोग तो इस बात का स्वागत कर रहे हैं कि भारतीय रेल नये युग में प्रवेश कर रही है।"

उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय ने देश भर में रेलवे ढांचे के विस्तार और आधुनिकीकरण के जरिए यात्री गाड़ियों तथा मालगाड़ियों में सुविधाएं बढ़ाने के लिये अगले 12 साल में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश जुटाने का लक्ष्य तय किया है।


रेल मंत्री ने हालांकि रेलवे के निजी हाथों में चले जाने की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि भारतीय रेल इस देश और इसके लोगों की धरोहर है और यह धरोहर आगे भी बनी रहेगी और रेलवे के सूत्र सरकार के ही हाथों में रहेंगे।

मीडिया से बातचीत से पहले गोयल ने उज्जैन शहर में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed