{"_id":"2aff40086c860ef4a5c2b191ac657eb1","slug":"rahul-gandhi-attacks-bjp-in-mp-election-rallies","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के संपर्क में है ISI'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के संपर्क में है ISI'
जयप्रकाश पाराशर/इंदौर,भोपाल
Updated Fri, 25 Oct 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर की परिवर्तन रैली में बड़ा रहस्योद्घाटन किया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने खुफिया पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई मुजफ्फरनगर पीड़ितों के संपर्क में है।
राहुल ने सभा में कहा कि मुजफ्फरनगर के 10-15 लड़के हैं, जिनके भाई-बहन दंगों में मारे गए हैं, उनसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लोग बात कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा आग लगाती है और कांग्रेस उस आग को बुझाती है।
कांग्रेस भाईचारे की बात करती है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की सभाओं में राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही कहा था कि भारत के कुछ मुसलमान पाकिस्तान जाना चाहते हैं।
राहुल ने कहा कि वह झुग्गी झोंपड़ी में रहने वालों को एमएलए और सांसद बनाना चाहते हैं।
उनके पापा (राजीव गांधी) उनके हीरो थे। उनके पापा ने गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। सपना बड़ा होना चाहिए। राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोजगार नहीं हैं। इंदौर में अच्छे उद्योगों की जरूरत है।
विज्ञापन
भाजपा की एयरकंडीशनर व उद्योगपतियों की राजनीति
सागर की रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा की राजनीति एयरकंडीशनर और उद्योगपतियों की राजनीति है। वहीं कांग्रेस पार्टी दो चीजों की राजनीति करती है। एक तरफ हम विकास की बात करते हैं और दूसरी तरफ हिंदुस्तान की जनता को मजबूत करने की। कांग्रेस की राजनीति आम आदमी की राजनीति है। गरीबों, पिछड़े और कमजोर लोगों को हम पीछे छोड़ने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास भाजपा की शाइनिंग इंडिया की राजनीति का शिकार हो गया है। राहुल ने कहा कि वह यहां मध्य प्रदेश में आए और बुंदेलखंड का दौरा किया। जहां मच्छरों ने खूब काटा। गांव का पानी पिया तो पेट खराब हुआ। यह अच्छा रहा।
उन्होंने कहा कि आपके नेताओं को भी जानकारी होनी चाहिए कि गांव में क्या हो रहा है। किसान खेत में अपना पसीना बहाता है। वो टीवी में देखता है कि चमकता हुआ जहाज दिखाई देता है। सूट पहने लोग दिखाई देते हैं। फिर वह सोचता है कि मेरे खेत से मुझे पैसा नहीं मिलता। यहां सूखा पड़ गया। दिल्ली की सरकार ने कुएं के लिए पैसा भेजा था। उससे मध्य प्रदेश में लोगों के घर बन जाते हैं।
राहुल ने कहा कि पता नहीं किसके लिए राजनीति हो रही है। यहां नौजवान खुश नहीं है और किसान भी खुश नहीं है। केवल भाजपा के मंत्री खुश हैं। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। जब गरीब भोजन की मांग करता है और कांग्रेस भोजन की गारंटी का कानून बनाती है तो भाजपा सवाल उठाती है कि पैसा कहां से आएगा।
उन्होंने कहा कि इसी तरह भूमि अधिग्रहण कानून बनाया, जिसमें जमीन का चार गुना मुआवजा मिलेगा। राहुल ने कहा कि केंद्र में यूपीए की सरकार ने एनडीए से तीन गुना सड़कें बनाई हैं।
राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनाव जीतेगी और युवाओं की सरकार बनेगी। उन्होंने सभी नेताओं को समझाया है कि एकसाथ मिलकर लड़ो।
