फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   race of new state president in madhyapradesh

कुलस्ते प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे

Wed, 28 May 2014 01:20 PM IST
Updated Wed, 28 May 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
race of new state president in madhyapradesh

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है।

विज्ञापन


आदिवासी नेता फग्गनसिंह कुलस्ते का नाम प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की दौड़ में सबसे आगे है। दूसरा नाम खंडवा से सांसद चुने गए नंदकुमार सिंह चौहान का सामने आ रहा है।

स्थानीय शासन निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी भाजपा हलकों में लिया जा रहा है, लेकिन उनकी संभावना नगण्य है। वह खुद भी ऐसी किसी संभावना को नकार रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा की एक नेता-एक पद की नीति

race of new state president in madhyapradesh

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाने वाले नरेंद्र सिंह तोमर को मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का पद ही नहीं मिला, बल्कि खान और इस्पात जैसे अहम मंत्रालय मिले हैं।

तोमर ने ग्वालियर में कांग्रेस के अशोक सिंह को लोकसभा चुनाव में हराया है, भले ही उनकी जीत का अंतर ज्यादा नहीं रहा। तोमर ने ही विधानसभा चुनावों में प्रदेश भाजपा का नेतृत्व किया था।

भाजपा में एक नेता-एक पद की नीति को देखते हुए स्पष्ट है कि नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद को छोड़ना पड़ेगा। उनकी जगह लेने के लिए फग्गनसिंह कुलस्ते का नाम सबसे आगे है।

फग्गनसिंह कुलस्तेः

race of new state president in madhyapradesh

भाजपा के प्रमुख आदिवासी नेता हैं। उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाए जाने की पूरी संभावना थी, लेकिन वे जगह नहीं बना पाए।

उनकी जगह अनुसूचित जाति से आने वाले थावरचंद गेहलोत को मंत्रीपद मिल गया है। मालवा-निमाड़ से आने वाले गेहलोत की संगठन में अच्छी पकड़ रही है।

चूंकि प्रदेश में पार्टी के सामने फिलहाल कोई बड़ी चुनौती नहीं है, भाजपा ने अभूतपूर्व सफलताएं हासिल की हैं, इसलिए फग्गनसिंह कुलस्ते को अध्यक्ष पद दिया जा सकता है।

विज्ञापन

नंदकुमार सिंह चौहानः

race of new state president in madhyapradesh

राजपूत नेता हैं। खंडवा से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव को हराकर संसद पहुंचे हैं।

उनकी खासियत यह है कि वह सबके करीबी हैं। नरेंद्र सिंह तोमर और शिवराज सिंह चौहान से उनकी बड़ी निकटता है। प्रभात झा से भी उनकी खूब पटती है।

 कैलाश विजयवर्गीय ने तो खंडवा में उनके चुनाव का संचालन भी किया है। नंदू भैया के नाम से पहचाने जाने वाले नंदकुमार सिंह के पक्ष में भी कई समीकरण हैं।

अनिल माधव दवेः

race of new state president in madhyapradesh

राज्यसभा सदस्य अनिल माधव दवे आरएसएस से आने वाले भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार हैं।

अलबत्ता मुख्यमंत्री से उनके समीकरण उतने अच्छे नहीं बताए जाते जितने कुलस्ते या नंदकुमार सिंह के हैं।

अगर प्रदेशाध्यक्ष का फैसला दिल्ली में हुआ तो अनिल माधव दवे अग्रणी होंगे।

कैलाश विजयवर्गीयः

race of new state president in madhyapradesh

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्रीपद छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष बनने में कैलाश विजयवर्गीय शायद ही दिलचस्पी दिखाएं।

पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद दिए जाने की स्थिति पर वह मनोरंजक टिप्पणी कर चुके हैः पार्टी चाहे तो वार्ड अध्यक्ष भी बन जाएंगे, प्रदेशाध्यक्ष क्या? कैलाश विजयवर्गीय की संभावनाएं इस दौड़ में सबसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed