फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pulwama terrorist attack: Jhabua farmers decide will not send Tomato of Petlavad to Pakistan

भले सड़ जाए पेटलावद का टमाटर पाकिस्तान नहीं भेजेंगे, पुलवामा आतंकी हमले के बाद किसानों का फैसला

Mon, 18 Feb 2019 12:38 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: अजय सिंह Updated Mon, 18 Feb 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Pulwama terrorist attack: Jhabua farmers decide will not send Tomato of Petlavad to Pakistan
टमाटर
पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अर्ध सैनिक बल सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा बढ़ा है। हर कोई अपने गुस्से का इजहार अपने तरीके से कर रहा है। ऐसे में अन्नदाता ने अपने तरीके से आक्रोश जताया है। मध्यप्रदेश के झाबुआ के किसानों ने फैसला किया है कि वे अपने पेटलावद टमाटर पाकिस्तान नहीं भेजेंगे। बता दें कि पेटलावद तहसील में पैदा होने वाले टमाटर पाकिस्तान में बहुत मशहूर हैं। झाबुआ के किसानों ने निर्णय किया है कि उनके टमाटर चाहे सड़ जाएं या उन्हें फेंकना पड़े, लेकिन आतंकियों को पालने वाले देश में वे अपने टमाटर नहीं भेजेंगे। 
विज्ञापन


झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील में पैदा होने वाली टमाटर हर साल बड़ी मात्रा में पड़ोसी देश को निर्यात की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झाबुआ के किसानों का कहना है कि पाकिस्तान हमारे जवानों को बेरहमी से मार रहा है। ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। इसीलिए हमने पाकिस्तान को टमाटर भेजने पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि यहां के किसानों ने बीते कुछ साल में पाकिस्तान को टमाटर निर्यात कर काफी मुनाफा कमाया है।
विज्ञापन

 

क्यों खास है पेटलावद का टमाटर

पेटलावद के टमाटर चटक लाल रंग के होते हैं। इन टमाटक के खट्टे-मीठे स्वाद की वजह से पाकिस्तान में इसे बहुत पसंद किया जाता है। इस टमाटर का वजन 50 ग्राम से लेकर 150 ग्राम तक होता है। बता दें कि तीन साल पहले हुए उरी हमले के बाद भी यहां के किसानों ने पाकिस्तान को टमाटर भेजना बंद कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार से किसानों की अपील

झाबुआ के किसानों ने मोदी सरकार से अपील की है कि क्षेत्र के टमाटरों को बेचने के लिए खाड़ी देशों या अन्य जगह पर नए बाजार को खोज की जाए। 

भारत में भी बिकता है पेटलावद टमाटर

झाबुआ जिले के पेटलावद में टमाटर की अच्छी पैदावार होती है। प्रति बीघा 600 से 800 कैरेट का उत्पादन होता है। यदि पानी भी अच्छी आपूर्ती हो तो उत्पादन 1000 से 1200 कैरेट तक भी पहुंचा जाता है। पूरे सीजन में प्रति बीघा टमाटर उत्पादन में 50 से 75 हजार रुपए तक का खर्चा आता है। इसमें दवाई, मजदूरी, बीज, तार, बांस, सुतली, खाद, कैरेट, परिवहन आदि शामिल है। यहां पैदा होने वाली टमाटर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, रतलाम और गुजरात की मंडियों में बिक्री के लिए जाती है। 
 

200 से 250 रुपए किलो तक बिका पेटलावद टमाटर

Pulwama terrorist attack: Jhabua farmers decide will not send Tomato of Petlavad to Pakistan
टैनिंग

किसान यूनियन संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड़ के मुताबिक पाकिस्तान में पेटलावद टमाटर 200 से 250 रुपए प्रति किलो तक भी बिका है। इससे बड़ी बात और क्या होगी। लेकिन अब भले ही किसानों को घाटा हो, तो भी वह अपने उपज को दुश्मन के यहां नहीं बेचेंगे। 

पेटलावद से पाकिस्तान ऐसे पहुंचता है टमाटर

पेटलावद का टमाटर पहले दिल्ली मंडी पहुंचता है। फिर पठानकोट के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाता है। करीब दो साल पहले भी टमाटर नहीं भेजने का फैसला लिया था। लेकिन फिर भी दिल्ली से पठानकोट के रास्ते टमाटर भेज दिया जाता था। किसानों का कहना है वे जिस भी व्यपारी को टमाटर बेचेंगे उनसे अपील करेंगे कि इसे पाकिस्तान नहीं भेजा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed