फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Priyanka on target: Priyanka Vadra eager to become daughter-in-law of Punjab for votes, no longer daughter of UP: Prahlad Singh Patel

निशाने पर प्रियंका: वोटों के लिए पंजाब की बहू बनने को आतुर प्रियंका वाड्रा, अब यूपी की बेटी नहीं: प्रहलाद सिंह पटेल

Wed, 16 Feb 2022 07:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 07:08 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान को अलगाववादी बताते हुए ट्वीट किया है। इसमें  कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलगाववादी बयान की निंदा करने से कर्तव्य पूरा नहीं होगा। बल्कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा की उपस्थिति ने कांग्रेस नेतृत्व द्वारा फूट डालने और लड़ाने वाली प्रवृत्ति को बेनक़ाब कर दिया है। देश इसका जबाब देगा।
 

विज्ञापन
Priyanka on target: Priyanka Vadra eager to become daughter-in-law of Punjab for votes, no longer daughter of UP: Prahlad Singh Patel
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान को अलगाववादी बताते हुए ट्वीट किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान को अलगाववादी बताते हुए ट्वीट किया है। इसमें  कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलगाववादी बयान की निंदा करने से कर्तव्य पूरा नहीं होगा। बल्कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा की उपस्थिति ने कांग्रेस नेतृत्व द्वारा फूट डालने और लड़ाने वाली प्रवृत्ति को बेनक़ाब कर दिया है। देश इसका जबाब देगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कल 15 फरवरी को पंजाब के रूपनगर में चुनावी रैली के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विवादित बयान दिया, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा भी उसका समर्थन करती दिखीं। दरअसल रैली को संबोधित करती हुई प्रियंका बोलीं कि समझदारी का इस्तेमाल करो। चुनाव का समय है। लंबी-लंबी बातें कहना नहीं चाहती, लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो। आपमें बहुत विवेक है। समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो। पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे। अपनी सरकार बनाओ। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं। अपने पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। पंजाब मेरी ससुराल है। प्रियंका के इतना बोलते ही मुख्यमंत्री चन्नी ने अलगाववादी बयान देते हुए कहा कि प्रियंका पंजाबियां दी बहू है। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नहीं कर दे। यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। इस पर प्रियंका वाड्रा हंसते हुए जो बोले सो निहाल के नारे लगाने लगीं।
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि दरअसल यह हैरान करने वाली बात है कि प्रियंका गांधी जब यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जाती हैं तो खुद को यूपी की बेटी बताती हैं। और, जब वो पंजाब में चुनाव प्रचार पर होती हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी के लोगों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं तो प्रियंका वाड्रा मुस्कुराती हुई उनके साथ नारे लगाती हैं। इससे यही लग रहा है कि वे वोटों के लिए पंजाब की बहू बनने का दिखावा करने को तो आतुर हैं, लेकिन वे यूपी की बेटी नहीं हैं। वरना वे मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा यूपी के भाई-बहनों की की गई बेइज्जती और अलगाववादी बयान का समर्थन नहीं करतीं। पटेल ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी का असली चरित्र सबके सामने आ गया है। कांग्रेस ने शुरू से ही फूट डालो, शासन करो की नीति पर काम किया है, लेकिन हमारे देश की जनता बहुत समझदार है और वह इस चुनाव में इसका करारा जवाब देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed