{"_id":"62034ee14740b872c865d191","slug":"pride-day-will-be-celebrated-in-budni-every-year-on-6th-march-cm-took-a-pledge-to-make-the-country-a-beautiful-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गौरव दिवस: बुधनी में 6 मार्च को मनाया जाएगा, सीएम ने लिया विधानसभा क्षेत्र को देश का सुंदर नगर बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव दिवस: बुधनी में 6 मार्च को मनाया जाएगा, सीएम ने लिया विधानसभा क्षेत्र को देश का सुंदर नगर बनाने का संकल्प
Wed, 09 Feb 2022 11:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:00 AM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदा जयंती के अवसर पर सीहोर जिले के बुधनी घाट में पहुंचे और मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। सीएम ने बुदनीवासियों से 6 मार्च को गौरव दिवस के रूप में मनाने की अपील की।
विज्ञापन
बुधनीवसियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर पत्नी साधना सिंह के साथ बुधनी घाट पहुंचे, और मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सीएम ने प्रदेश की सुख और समृद्धि की कामना की।
अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर बुधनी में तीन दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव आयोजित किया जाना था, लेकिन कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए यह स्थगित करना पड़ा।
6 मार्च को मनाया जाएगा बुधनी का जन्मदिन
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बुधनी का जन्मदिन 6 मार्च को मनाया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से बुधनी के समग्र विकास के लिए 6 मार्च को मिलकर कार्य योजना बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों को देश के छोटे नगरों में बुधनी को सुंदर नगर बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कचरे का विधिवत निष्पादन करेंगे और पर्यावरण संरक्षण के लिए सड़क के दोनों ओर पेड़ लगाएंगे।

बुधनी में 6 मार्च को गौरव दिवस मनाया जाएगा
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्व-सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों के लिए बैंक लिंकेज कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर बहन की आमदनी 10 हजार रुपये महीना हो, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान सीएम ने कहा कि बेटी के जन्म पर उत्सव मनाया जाएं। उन्होंने युवाओं को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ उठाने और स्वयं का रोजगार प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही सीएम चौहान ने मेधावी बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार की तरफ से इंतजाम करने की बात कही।
वीडियो कॉल के जरिए की बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉल के जरिए कोलकाता में पढ़ाई कर रहे शुभम से बात की और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। बता दें शुभम विश्वकर्मा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च शिक्षा के लिए 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी।