फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   President Election: Congress MLA Sachin Birla casts his vote in favor of Draupadi Murmu in the presidential election

President Election: कांग्रेस विधायक सचिन बिरला का वोट भी मुर्मू को, शिवराज समेत अन्य नेताओं ने डाले वोट

Mon, 18 Jul 2022 05:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 18 Jul 2022 05:18 PM IST
सार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा भवन में मतदान हो रहा है। कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला है। सुबह  विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों में सबसे पहले वोट डाला था।  

विज्ञापन
President Election: Congress MLA Sachin Birla casts his vote in favor of Draupadi Murmu in the presidential election
सीएम शिवराज ने राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा भवन में मतदान हो रहा है। कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने भी एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला है। सुबह विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों में सबसे पहले वोट डाला था। 

विज्ञापन


विज्ञापन

मध्य प्रदेश विधानसभा भवन के समिति कक्ष में मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पर सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। शाम 5 बजे तक विधायक अपना वोट डाल सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बाद अपना वोट डाला। यह मतदान पूरी तरह गोपनीय है। बीजेपी और कांग्रेस के 190 से ज्यादा विधायकों ने मतदान कर दिया है। मतदाता मतपत्र पर चुनाव आयोग की दी विशेष पेन से अपनी प्राथमिकता संबंधी प्रत्याशी के नाम के सामने अंकित करेंगे। मतदान कक्ष में मोबाइल फोन समेत अन्य उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटी विमान से दिल्ली ले जाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस विधायक ने मुर्मू के पक्ष में डाला वोट 
कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला है। सचिन बिरला बीजेपी ज्वाइंन करने का ऐलान कर चुके है। उनकी बीजेपी का मंच साझा करने की कुछ तस्वीर भी सामने आई थी। हालांकि अभी वह विधानसभा के सदस्य बने हुए है। 

बीजेपी ने वोट डालने लगाई क्लास 
वोट अमान्य घोषित ना हो इसके लिए भाजपा ने अपने और समर्थित विधायकों को एक बनाने का प्रशिक्षण दिया है। दरअसल प्रत्याशी के नाम के आगे लिखे बॉक्स में बीच में ही अपने समर्थित प्रत्याशी का नंबर लिखना होगा। यह नंबर यदि बॉक्स की लाइन से टच हो गया तो वह वोट अमान्य हो जाएगा। इसलिए भाजपा ने अपने विधायकों को प्रशिक्षण दिया है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रभारी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा और बाला बच्चन को जिम्मेदारी दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed