फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Preparation to deal with Corona in Chhatarpur: 20-bed fully equipped hospital prepared in Police Line Chhatarpur, doctors will meet 24 hours

छतरपुर में कोरोना से निपटने की तैयारी: पुलिस लाइन छतरपुर में तैयार किया गया 20 बेड का सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, 24 घंटे मिलेंगे डॉक्टर

Mon, 17 Jan 2022 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 04:41 PM IST
सार

छतरपुर में सोमवार को पुलिस लाइन में तैयार किए गए अस्पताल का शुभारंभ किया गया। 20 बिस्तर वाले इस अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं जुटाई गई हैं।
 

विज्ञापन
Preparation to deal with Corona in Chhatarpur: 20-bed fully equipped hospital prepared in Police Line Chhatarpur, doctors will meet 24 hours
Chhatarpur: कोरोना से निपटने के लिए पुलिस अस्पताल का शुभारंभ किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में सोमवार को पुलिस लाइन में तैयार किए गए अस्पताल का शुभारंभ किया गया। 20 बिस्तर वाले इस अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं जुटाई गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के शासकीय सेवक कोरोना से संक्रमित होते हैं तो उनका इलाज इस अस्पताल में किया जाने का प्रबंध किया गया है एवं कोरोना से संक्रमित पुलिस स्टाफ आइसोलेशन के दौरान अस्पताल में रह सकेंगे। अस्पताल में आवश्यक चिकित्सीय उपकरण की व्यवस्था केपी चौरसिया फाउंडेशन की मदद से की गई है। यह अस्पताल कोरोना संक्रमण के बाद भी लगातार अपनी सेवायें जारी रखेगा, जिसमें पैथोलॉजी लैब एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार की भी योजना है।

अस्पताल का शुभारंभ 17 जनवरी को पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा ने किया। उद्घाटन के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक विवेक राज सिंह, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, डीएसपी अजाक शशांक जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय पथोरिया, रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल, के पी फाउंडेशन के राजू शर्मा, भंवर सिंह राठौर अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस अस्पताल में 10 फोल्डिंग हॉस्पिटल बेड विद रेलिंग, 10 बेड साइड ट्रॉली, 10 फूड टेबल, 10 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर,  5 व्हील चेयर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर, नेबुलाइजर, थर्मामीटर, एयर सप्लीमेंट, पॉट चेयर, बीपी अपरचर, यूरिन पॉट, आईवी रॉड, मास्क एवं सैनिटाइजर, पीवीपी किट की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में पुलिस विभाग के शासकीय सेवकों के लिए मुफ्त सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed