फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pravin Togadia statement on Hindu Politics demands central law on Love Jihad in India

Pravin Togadia:तोगड़िया बोले- देश में 'मैं पक्का हिंदू हूं' बताने की मची होड़, लव जिहाद पर कानून बनाने की मांग

Sun, 15 Jan 2023 05:45 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 15 Jan 2023 05:45 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि लव जिहाद की घटनाओं के कारण सभी हिंदू परिवार भी चिंतित और दुखी हैं। हम चाहते हैं कि लव जिहाद के खिलाफ केंद्रीय कानून बने।

विज्ञापन
Pravin Togadia statement on Hindu Politics demands central law on Love Jihad in India
Pravin Togadia - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का कहना है कि इस समय देश में नेताओं में खुद को 'पक्का हिंदू' बताने की होड़ चल रही है। मध्यप्रदेश के मुरैना पहुंचे तोगड़िया ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते हैं कि मेरे जय सियाराम बड़े हैं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि मेरे जय श्री राम बड़े हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती हैं कि मैं चंडी पाठ करती हूं, तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल खुद को पक्का हिंदू बताने के लिए नोट पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर की बात करते हैं। यह बताया है कि नेताओं के बीच 'मैं पक्का हिंदू हूं' बताने के लिए स्पर्धा हो रही है। तोगड़िया ने आगे कहा कि सरकार को सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए और लोगों को भी समाज के नाते यह काम करना चाहिए।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रवीण तोगड़िया ने लव जिहाद को लेकर कहा कि हमारी बहन-बेटियां लव जिहाद की घटनाओं के कारण चिंतित और दुखी हैं। सभी हिंदू परिवार भी चिंतित और दुखी हैं। हम चाहते हैं कि लव जिहाद के खिलाफ केंद्रीय कानून बने। साथ ही सरकार को महिला सुरक्षा को लेकर स्कूल, कॉलेज, मोहल्ला और कॉलोनियों में प्रशिक्षण देने का काम शुरू करना चाहिए, ताकि मिलकर हम सभी बहन-बेटियों की रक्षा कर सकें।
विज्ञापन


राम मंदिर बन रहा है, उसका सबको आनंद है...
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद समृद्धि हिंदू, सुरक्षित हिंदू और सम्मान युक्त हिंदू का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। वहीं, राम मंदिर के उद्धाटन को लेकर उन्होंने कहा कि कौन क्या कहता है, उनकी बातों में न पड़ें। राम मंदिर बन रहा है और उसका सबको आनंद है। घोषणा कौन करता है, इस पर बात करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pravin Togadia Hindu Politics
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed