फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pratima Bagri reached Satna for the first time after becoming Minister of State

MP News: राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रतिमा बागरी पहुंची सतना, जगह-जगह समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Sat, 30 Dec 2023 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Dec 2023 04:33 PM IST
सार

MP News: रैगांव विधानसभा क्षेत्र की नव निर्वाचित विधायक प्रतिमा बागरी मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री मंडल में राज्यमंत्री की शपथ लेने के पश्चात शुक्रवार को प्रथम आगमन पर मैहर जिले के मां शारदा देवी मंदिर पहुंची। राज्यमंत्री ने मां शारदा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।  
 

विज्ञापन
Pratima Bagri reached Satna for the first time after becoming Minister of State
राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रतिमा बागरी पहुंची सतना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क मार्ग से मैहर जिले की सीमा में पहुंचते ही जगह जगह राज्यमंत्री बागरी का भव्य स्वागत किया गया। सतना नगर पहुंचने पर शहर वासियों ने मंचों से पुष्प वर्षा की तो कई जगहों पर हार पहनाकर समर्थकों ने स्वागत अभिनंदन किया। इतना ही नहीं हवाई अड्डे के पास समर्थकों ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर अनोखे अंदाज में स्वागत किया। इस स्वागत से राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी गदगद हो गई।

विज्ञापन


जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
बता दें कि राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने शाम को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान वार्डों में मौजूद गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने साफ सफाई पुख्ता करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



वार्ड प्रभारी को दिये निर्देश
प्रतिमा बागरी ने गायनी वार्ड का निरीक्षण करते हुए वार्ड प्रभारी को निर्देश दिया कि यहां पर सफाई कर्मी तैनात किया जाए। दिन में दो बार नहीं बल्कि 3 से चार बार यहां की सफाई कराएं। राज्यमंत्री ने कहा कि ये ऐसा वार्ड जहां इंफेक्शन का सबसे अधिक खतरा रहता है। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने अस्पताल प्रबंधन को कहा कि प्रत्येक सप्ताह में प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय का स्वयं निरीक्षण करेगी। अस्पताल की इलाज के लिए क्या क्या व्यवस्था है इसको लेकर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed