फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Prahlad Patel said Congress is anti-democratic party, Kamal Nath is anti-Hindu

Chhindwara: प्रहलाद पटेल का कांग्रेस पर हमला, बोले- वोट पक्ष में हो या विपक्ष में, मतदाता का दर्जा भगवान बराबर

Thu, 17 Aug 2023 06:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 17 Aug 2023 06:22 PM IST
सार

कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने चांद पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कार्यकर्ताओं से भाजपा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Prahlad Patel said Congress is anti-democratic party, Kamal Nath is anti-Hindu
चांद पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छिंदवाड़ा के चांद में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता सुरजेवाला के भाजपा को वोट देने वाले मतदाताओं को राक्षस प्रवृत्ति का कहने वाले सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक समाज में मतदाताओं को भगवान का दर्जा दिया जाए। 

विज्ञापन


कांग्रेस मतदाताओं को राक्षस कहकर उनका अपमान कर रही है। चाहे मतदाता पक्ष में वोट करें या विपक्ष में वोट करें हमेशा उनका सम्मान किया जाता है, यही लोकतंत्र का गौरव है। उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस ने सदैव लोकतंत्र का अपमान किया है। कभी-कभी वह फेस सेविंग करते हैं, कभी वह हिंदू बन जाते हैं, लेकिन उनका असली चेहरा सामने आ जाता है। जो समय-समय पर अपनी भाषा बदलते रहते हैं उनसे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे छिंदवाड़ा
दरअसल आगामी चुनाव को लेकर प्रहलाद पटेल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। उन्होंने आज चांद में पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed