{"_id":"64e438e139a9b619980a5f55","slug":"pradeep-mishra-news-pradeep-mishra-will-recite-shiv-purana-from-5-to-9-september-in-chhindwara-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pradeep Mishra: जल्द ही छिंदवाड़ा में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, 5 से 9 सितंबर तक सुनाएंगे शिव पुराण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pradeep Mishra: जल्द ही छिंदवाड़ा में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, 5 से 9 सितंबर तक सुनाएंगे शिव पुराण
Tue, 22 Aug 2023 09:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 22 Aug 2023 09:56 AM IST
सार
Pradeep Mishra News: कुबेरेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 5 से 9 सितंबर तक छिंदवाड़ा जिले के सिमरिया में कथा सुनाएंगे। हाल ही में उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
कथावाचक प्रदीप मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में अगले महीने की 5 से 9 सितंबर तक प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आयोजित होगी। यह जानकारी पंडित प्रदीप मिश्रा ने खुद अपनी शिव पुराण कथा में दी है, वहीं सांसद नकुलनाथ ने भी एक निजी चैनल के कार्यक्रम में चर्चा करते हुए बताया कि वह हनुमान भक्त के अलावा शिव भक्त भी हैं। आगामी 5 से 9 सितंबर तक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा छिंदवाड़ा में आयोजित कराएंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री की कथा आयोजित कराई थी, इसी दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा भी छिंदवाड़ा में फाइनल हो गई थी, वहीं अब इसकी डेट आ गई है, जिसके बाद एक बार फिर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
कथा की टाइमिंग नहीं हुई तय
गौरतलब है कि चार दिनों की इस कथा को लेकर अभी टाइमिंग तय नहीं हुई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यह कथा आयोजित की जाएगी। सिमरिया के उसी प्रांगण में यह कथा आयोजित होने की संभावना है, जहां पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कथा की टाइमिंग नहीं हुई तय
गौरतलब है कि चार दिनों की इस कथा को लेकर अभी टाइमिंग तय नहीं हुई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यह कथा आयोजित की जाएगी। सिमरिया के उसी प्रांगण में यह कथा आयोजित होने की संभावना है, जहां पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा हुई थी।
विज्ञापन
