फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Poster war begins in madhya pradesh between scindia and kamalnath supporters

मध्यप्रदेश: सिंधिया और कमलनाथ के समर्थकों के बीच 'पोस्टर वॉर' शुरू, कांग्रेस बोली- ये भाजपा की साजिश

Mon, 16 Jul 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 16 Jul 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Poster war begins in madhya pradesh between scindia and kamalnath supporters
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अभी 4 महीने बाकी हैं। लेकिन कांग्रेस में अभी से ही फूट पड़नी शुरू हो गई है। यहां कांग्रेस दो भागों में बंटती दिखाई दे रही है। एक तरफ कुछ लोग चाहते हैं कि कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश की सत्ता संभालें, जबकि कुछ लोग चाहते हैं कि प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कमलनाथ राज्य की सत्ता संभालें। इसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस में अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन


दरअसल, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस विचार मंच के फेसबुक पेज पर एक पोस्टर लगा है, जिसपर कमलनाथ को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गई है। इस पोस्टर में लिखा है 'राहुल भैया का संदेश, कमलनाथ संभालो प्रदेश'।
विज्ञापन


वहीं, सिंधिया को लेकर भी फेसबुक पर एक पोस्टर लगाया हुआ है। पोस्टर में सिंधिया को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया गया है और लिखा है 'अगला मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में विकास की आंधी लेकर आएगा'। सिंधिया का यह पोस्टर 'श्रीमंत सिंधिया फैन क्लब' के फेसबुक पेज पर लगाया गया है। इस पोस्टर पर लिखा है 'देश में चलेगी विकास की आंधी, प्रदेश में सिंधिया, केंद्र में राहुल गांधी'।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने इस बात से इनकार किया है कि कमलनाथ और सिंधिया के समर्थकों के बीच किसी भी तरह का 'पोस्टर वॉर' चल रहा है। उन्होंने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कौन कहता है कि वो (पोस्टर लगाने वाले) कांग्रेस समर्थक हैं ? उन्होंने कहा कि मीडिया में और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश करने वाले लोग भाजपा के भी तो हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed