फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Porn video put in WhatsApp group of Education Department in sheopur

MP News: शिक्षा विभाग के वाट्सएप ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, गुरुजी सफाई में बोले- मोबाइल खटिया पर था

Sat, 08 Oct 2022 11:08 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Oct 2022 11:08 AM IST
सार

जिनके ऊपर 'देश के भविष्य' को संवारने की जिम्मेदारी है, वही कभी-कभार अनाप-शनाप काम कर बैठते हैं। थोड़ी देर के लिए लोग मान लें कि यह अनजाने में हुआ, लेकिन कैसे? क्योंकि यदि आप जिम्मेदारी व्यक्ति हैं तो ऐसी गलती कतई नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Porn video put in WhatsApp group of Education Department in sheopur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो डालने से हड़कंप मच गया। फिलहाल, अब शिक्षा विभाग के जन शिक्षा केंद्र गोहटा नाम से बने ग्रुप में पोर्न वीडियो डालने वाले गुरुजी पर विभागीय कार्रवाई के बादल मंडराने लगे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शिक्षा विभाग से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए यह ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप में शासकीय विद्यालय गोहटा में पदस्थ गुरुजी ने संकुल केंद्र के नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर कर दी। ग्रुप में जुड़ी शिक्षिका वीडियो देखते ही लेफ्ट हो गईं। वहीं, कई शिक्षक भी काफी नाराज हो गए। ग्रुप में महिला अधिकारी के साथ अन्य महिला शिक्षिका शामिल थीं।
विज्ञापन



मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग ने इसे निंदनीय कृत्य बताते हुए तत्काल प्रभाव से गुरुजी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए तत्काल जवाब पेश करने का आदेश भी दिए। फिलहाल, अब गुरुजी ने भी अपना जवाब पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुजी ने अपने पत्र में लिखा, जिस वक्त ये तस्वीरें और वीडियों भेजे गए उस समय मोबाइल मेरे पास नहीं था, मोबाइल खटिया पर रखा था। श्रीमान जी मेरे द्वारा इस तरीके की कोई तस्वीर नहीं भेजी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed