{"_id":"5d91f31c8ebc3e93bb4c6847","slug":"police-will-take-the-accused-shweta-jain-and-barkha-in-bhopal-court-in-honey-trap-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश हनी ट्रैप मामला: तीन आरोपी महिलाओं के ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी, कल इंदौर कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश हनी ट्रैप मामला: तीन आरोपी महिलाओं के ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी, कल इंदौर कोर्ट में पेशी
Mon, 30 Sep 2019 06:10 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 30 Sep 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (फाइल फोटो)
मध्यप्रदेश के दर्जनों राजनेताओं व अन्य हस्तियों को अपने जाल में फंसाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो तैयार करने के चर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने आरोपी श्वेता जैन और बरखा को भोपाल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीन आरोपी महिलाओं की ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी पुलिस को दे दी है। उन्हें मंगलवार को इंदौर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Madhya Pradesh Honey trap matter: Bhopal Court approves transit remand of three accused women, they will be produced in a court in Indore, tomorrow.
— ANI (@ANI) September 30, 2019
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया था कि इस मामले में पकड़ी गईं आरोपी महिलाओं ने अश्लील वीडियो तैयार करने के लिए स्वदेशी तरीकों से लिपस्टिक, चश्मों और यहां तक सामान्य मोबाइल में छिपाए गए कैमरों का इस्तेमाल किया था। इसी कारण उनके वीडियो बनाने का कभी किसी को शक नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने 18 और 19 सितंबर को इंदौर व भोपाल में छापेमारी करते हुए 5 महिलाओं और एक पुरुष को पकड़कर इस हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने यह छापेमारी इंदौर नगर निगम के इंजीनियर की तरफ से की गई शिकायत के आधार पर की थी, जिनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी।
इन सभी के कब्जे से हाईप्रोफाइल लोगों की सैकड़ों आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बरामद की गई थीं। इंदौर की एसएसपी रुचि वर्द्धन मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मीडिया को इनके पास से स्पाई कैमरे भी बरामद होने की जानकारी दी थी।
