फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police set example again: National player and his family were stranded on the highway due to vehicle breakdown at midnight, police reached home

पुलिस फिर बनी मिसाल: आधी रात को वाहन खराब होने से नेशनल खिलाड़ी और उसके परिजन हाईवे पर फंसे, पुलिस ने पहुंचाया घर

Fri, 18 Feb 2022 08:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 08:12 PM IST
सार

रतलाम से भोपाल जा रहे नेशनल खिलाड़ी और उसके परिजन आधी रात के समय वाहन खराब होने से हाईवे पर फंस गए। थाना मंडी डायल 100 ने रात्रि में हाईवे पर खराब हुए वाहन में फंसे परिवार की सहायता की।
 

विज्ञापन
Police set example again: National player and his family were stranded on the highway due to vehicle breakdown at midnight, police reached home
रतलाम से भोपाल जा रहे नेशनल खिलाड़ी और उसके परिजन आधी रात के समय वाहन खराब होने से हाईवे पर फंस गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आधी रात के समय वाहन खराब होने से रतलाम से भोपाल जा रहे नेशनल खिलाड़ी और उसके परिजन हाईवे पर फंस गए। थाना मंडी डायल 100 ने रात्रि में हाईवे पर खराब हुए वाहन में फंसे परिवार की सहायता की।
विज्ञापन


गुरुवार की रात्रि को डायल हंड्रेड को सूचना प्राप्त हुई कि सोंडा के पास एक कार खराब हो गई है। इस कारण परिवार परेशान हो रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल थाना मंडी की डायल 100 सोंडा पहुंची। डायल 100 ने रतलाम से भोपाल जा रहे परिजनों को बस स्टैंड लाकर टैक्सी से भोपाल के लिए सुरक्षित रवाना कराया। वाहन में राकेश शर्मा (वकील), इनकी लड़की नेशनल प्लेयर भी थी, जो 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में नार्वे जाएगी। नार्वे जाने के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए भोपाल जा रहे थे। रात्रि में इस आकस्मिक सहायता करने पर परिजनों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है और पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed