फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police's special dog stolen in Niwari, Madhya Pradesh, police engaged in search of accused with the help of CCTV

मध्य प्रदेश: चोरों को ढूंढने वाला पुलिस का डॉग ही चोरी कर ले गए बदमाश, CCTV के सहारे आरोपियों की तलाश जारी

Sun, 24 Apr 2022 12:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 12:48 PM IST
सार

ओरछा में पुलिस का स्पेशल डॉग चोरी होने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की पूरी घटना कैद हुई है। वीडियो में 4 बदमाश डॉग को अपने साथ कार में ले जाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Police's special dog stolen in Niwari, Madhya Pradesh, police engaged in search of accused with the help of CCTV
ओरछा में पुलिस का स्पेशल डॉग चोरी कर ले गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी जिले के ओरछा में पुलिस विभाग के स्पेशल डॉग के चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 4 अज्ञात आरोपियों पुलिस विभाग के डॉग स्क्वायड के सुपर सीनियर लेब्रा प्रजाति के डॉग चोरी कर ले गए।  पुलिस का यह खास डॉग ओरछा की पर्यटक धर्मशाला में ही रहता था और इसकी रिर्पोटिंग ओरछा कंट्रोल रूम को थी। इस मामले में पुलिस ने 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


आरक्षक डॉग मास्टर जमना प्रसाद ने ओरछा थाने में लिखित जानकारी दी की वह डॉग हेंडलर के पद पर पदस्थ है। वह 19 तारीख की रात को करीब 11:30 बजे डॉग को रस्सी खोलकर घुमा रहा था। इसी दौरान वहां से एक बरात निकल रही थी, जिसमें डीजे और पटाखे जलाए जा रहे थे। पटाखों की आवाज सुनकर डॉग घबरा गया और भाग गया। डॉग के न मिलने पर तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी चैक किए जो पता चला कि 4 अज्ञात लोग डॉग को स्कॉर्पियो में अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डॉग के गुम होने की घटना का पता चलते ही पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने भी सीसीटीवी देखा जिसमें कुछ लोग डॉग को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस के आला अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed