फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police recovered mobiles worth 12 crores looted from near Rangir Tigadda near Sagar Narsinghpur Highway

MP News: हाईवे से बदमाशों ने लूट लिए 12 करोड़ के मोबाइल, चेकिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए बदमाश

Sat, 27 Aug 2022 08:36 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 08:36 AM IST
सार

सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर रानगिर तिगड्डा के पास ट्रक में सवार होकर बदमाशोंं ने कंटेनर को ओवरटेक कर रोका था। बदमाशों ने कंटेनर ड्राइवर को बंधक बना लिया। जिसके बाद मोबाइल के बॉक्स लोड कर फरार हो गए। 
 

विज्ञापन
Police recovered mobiles worth 12 crores looted from near Rangir Tigadda near Sagar Narsinghpur Highway
इसी कंटेनर से लूटे गए थे मोबाइल फोन - फोटो : amar ujala

विस्तार

सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर रानगिर तिगड्डा के पास ट्रक सवार बदमाशों ने 12 करोड़ रुपये के मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने कंटेनर ड्राइवर को बंधक बना लिया और ट्रक में मोबाइल के बॉक्स लोड कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही गौरझामर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने घेराबंदी कर शुक्रवार को क्षिप्रा थाना क्षेत्र से लूट के मोबाइल बरामद कर लिए। पुलिस अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डीएचएल लॉजिस्टीक कंपनी का कंटेनर पेरमबदूर कांचीपुरम तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश की श्रीसिटी से मोबाइल लेकर हरियाणा के गुड़गांव जा रहा था। कंटेनर को पंश्चिम बंगाल निवासी मिथुन डे चल रहा था। गुरुवार रात रानगिर तिगड्डा के पास बदमाशों ने ट्रक से कंटेनर को ओवरटेक कर रोक लिया और हथियारों के बल पर ड्राइवर को बंधक बना लिया। ट्रक लेकर साथ आए बदमाशों ने कंटेनर से 12 करोड़ के मोबाइल उसे लोड कर लिए और मौके से फरार हो गए। उधर, ड्राइवर को नरसिंहपुर के पास फेंककर फरार हो गए। 
विज्ञापन


बदमाशों के चुंगल से मुक्त होने के बाद कंटेनर के ड्राइवर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने छानबीन शुरू की। बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस इंदौर पहुंच गई। क्षिप्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान लूट के मोबाइल जब्त कर लिए। हालांकि, मौके से सभी आरोपी भागने में कामयाब हो गए। एसपी तरुण नायक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। देवरी एसडीपीओ पूजा शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। घटना में शामिल आरोपियों के बारे में अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed