फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police raided and caught three gamblers 40 lakhs cash was recovered in Chhindwara

Chhindwara: गुलाबी ढाबा के पीछे लग रहे थे लाखों के दांव, पुलिस ने तीन जुआरी पकड़ा, 40 लाख का मशरूका बरामद

Sat, 22 Oct 2022 09:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Oct 2022 09:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में देहात थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन जुआरियों को पकड़ा। साथ ही 10 हजार नगद सहित 40 लाख का मशरुका बरामद किया। साथ में तीन कार और पांच बाइक जब्त की।

विज्ञापन
Police raided and caught three gamblers 40 lakhs cash was recovered in Chhindwara
ढाबा के पीछे लग रहे थे लाखों के दांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में देहात थाना पुलिस ने धनतेरस पर एक बड़े जुआ फड़ पर दबिश देकर तीन जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान आठ जुआरी भाग निकले, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


सीएसपी प्रियंका पांडे के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि गुलाबी ढाबा के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर दाव लगा रहे है, जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल टीआई मयंक उईके अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेल रहे अंकित पिता पवन माटा, प्रवीण पिता गुलाबचंद साहू, श्याम पिता वकील रघुवंशी रंगे हाथों पकड़ा गए। जबकि उनके साथ जुआं खेल रहे सतीश कालू, जित्तू भोंडे, शेखर, दीपक पटेल सोनाखार, जित्तू मैथ, विक्की पटेल, संदीप पटेल और सुल्तान मौके से भाग निकले, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


मौके से बरामद हुई तीन लग्जरी कार और पांच बाइक
पुलिस ने इस जुआ फड़ से तीन लग्जरी कार और पांच बाइक के अलावा 10 हजार कैश, 52 पत्ती समेत कुल 40 लाख 80 हजार का मशरूका बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं, टीआई देहात के द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद जुआ फड़ संचालकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed