फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police exposed the robbery of a businessman in mandsaur

Mandsaur: लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार व 1 फरार

Sun, 05 Nov 2023 01:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 05 Nov 2023 01:54 PM IST
सार

Mandsaur: पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मंडी व्यापारी के मुनीम के साथ दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Police exposed the robbery of a businessman in mandsaur
लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में एसपी अनुराग सुजानिया ने शनिवार शाम 7 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रकार वार्ता में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कृषि उपज मण्डी के सामने आईसीआईसीआई बैंक के बाहर मुख्य रोड पर दो अज्ञात बाइक सवार आरोपियों ने मंडी व्यापारी रूपचंद होतवानी के मुनीम वीरेन्द्र पिता कन्हैयालाल जैन के सिर पर बेसबाल के डंडे से वार कर रुपयों से भरा बैग जिसमें कुल 38 लाख 90 हजार थे, लूटकर फरार हो गये थे।

विज्ञापन


आबादी क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात घटित होने से एसपी सुजानिय ने क्षेत्र में चेकिंग एवं नाकाबंदी के निर्देश दिए और घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी भी अलग-अलग दिशाओं से आरोपियों का पीछा करने हेतु रवाना हुए। घटना के बाद आरोपी पिपलिया मण्डी से गुडभेली रोड पर जाने के कारण समस्त सीमावर्ती थानों की पुलिस द्वारा आरोपियों का पीछा किया गया।

विज्ञापन

सोश्ल मीडिया पर वायरल हुए फोटो
लूट की वारदात के बाद पिपलिया मण्डी एवं नारायणगढ़ थाना पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्रामीण ग्रुपों में घटना के संबंध में सीसीटीवी में रिकार्ड फोटो वीडियो वायरल की गए। जिसका परिणाम ये रहा कि समय समय पर ग्रामीणजनों द्वारा आरोपियों के बाइक से भागने की सूचना पुलिस को मिलती गई। साथ ही ग्रामीणों द्वारा भी आरोपियों का पीछा किया गया। घेराबंदी के कारण आरोपी अपनी बाइक और रुपयों से भरा बैग छोड़कर भाग गये। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में थाना प्रभारी पिपलिया मण्डी नीरज सारवान, थाना प्रभारी नारायणगढ जितेन्द्र सिसौदिया, चौकी प्रभारी पिपलिया मण्डी अभिषेक बोरासी की टीम का गठन किया। टीम द्वारा घटनास्थल से सफेद रंग की अपाचे बाइक जब्त की गई। बता दें कि जांच के बाद पुलिस खानपुरा निवासी बाइक मालिक तक पहुंची तो उसने बताया की सफेद रंग की अपाचे तीन साल पहले ही अरबाज पिता साबिर पठान निवासी नाहर सैयद रोड को बेच दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र लगाया गया जिसके परिणामस्वरूप अरबाज पिता साबिर खॉ पठान को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed