{"_id":"609b67d98ebc3e6acc1d5810","slug":"perform-yagna-covid-third-wave-won-t-touch-india-mp-minister-usha-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना खत्म करने के लिए मंत्री का अजीब बयान: यज्ञ करने से तीसरी लहर हिंदुस्तान को नहीं छू सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना खत्म करने के लिए मंत्री का अजीब बयान: यज्ञ करने से तीसरी लहर हिंदुस्तान को नहीं छू सकती
Wed, 12 May 2021 06:36 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 12 May 2021 06:36 PM IST
सार
दरअसल, भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, तीसरी लहर पहली और दूसरी लहर से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित होने की चिंता है।
विज्ञापन
ऊषा ठाकुर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण को दूर करने के लिए मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उषा ठाकुर के मुताबिक भारत में तीसरी लहर आने वाली है, उससे पहले पर्यावरण या वायुमंडल की शुद्धि के लिए यज्ञ करना जरूरी है। 10, 11, 12, और 13 मई को हम सब अपने-अपने क्षेत्रों में यज्ञ या हवन करें, इससे कोरोना की तीसरी लहर हिंदुस्तान को छू नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से हमारा वायुमंडल में घूम रहे संक्रमण खत्म हो जाएगा ।
विज्ञापन
दरअसल, भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, तीसरी लहर पहली और दूसरी लहर से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित होने की चिंता है। विशेषज्ञों की मानें तो तीसरी लहर शहरों के अलावा गांवों में तांडव मचाएगी। साथ ही छोटे बच्चों पर असर डालेगी।
विज्ञापन
